{"_id":"6acb7c891d26d9c6f200dc45","slug":"top-stories-from-western-up-rain-in-five-districts-including-meerut-youth-murdered-in-baghpat-2026-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी यूपी की बड़ी खबरें: मेरठ समेत पांच जिलों में बारिश, बागपत में युवक की हत्या, मुजफ्फरनगर में बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी यूपी की बड़ी खबरें: मेरठ समेत पांच जिलों में बारिश, बागपत में युवक की हत्या, मुजफ्फरनगर में बाजार बंद
Sun, 11 Oct 2026 05:40 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 11 Oct 2026 05:40 PM IST
सार
Meerut News: मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर और बिजनौर में रविवार दोपहर के समय बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बागपत में पुष्पेंद्र नाम के युवक की हत्या कर दी गई। वहीं मुजफ्फरनगर ई-रिक्शा संचालन के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर विरोध जताया।
विज्ञापन
Meerut बुलेटिन में प्रमुख खबरों पर नज़र।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ले ली। मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर और बिजनौर में आसमान में काले बादल छा गए। कई जगह दिन में ही अंधेरा छाने जैसा माहौल बन गया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ उखड़ने की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
दोपहर को बारिश। काले बादलों से छाया अंधेरा।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में दोपहर करीब तीन बजे आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। ओले भी पड़े। शहर के निचले इलाकों जलभराव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके अलावा कई जगह बिजली कटौती का सामना भी लोगों को करना पड़ा।
मुजफ्फरनगर में दोपहर करीब ढाई बजे मौसम तेजी से बदला। आसमान में घने बादल छाने के बाद तेज हवाएं चलने लगीं और बारिश शुरू हो गई। अचानक बदले मौसम के कारण दिन में ही रोशनी कम हो गई।
उधर, शामली जिले में भी दोपहर के समय बारिश शुरू हो गई। थानाभवन क्षेत्र में बारिश के साथ ओले भी गिरे। मौसम में बदलाव के बाद जिले के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
सहारनपुर में भी दोपहर से तेज बारिश हुई। घने बादलों और बारिश के कारण दिन में अंधेरा छा गया। सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।

लोहियाबाजार में प्रदर्शन करते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में लोहिया बाजार के व्यापारियों का प्रदर्शन
जहां लोहिया बाजार में ई-रिक्शा के संचालन और अतिक्रमण को लेकर व्यापारी सड़क पर उतर आए। रविवार को दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए और बीच सड़क पर दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया। व्यापारियों की मुख्य मांग है कि लोहिया बाजार में ई-रिक्शा का संचालन बंद किया जाए।
व्यापारियों का कहना है कि भगत सिंह रोड पर ई-रिक्शा का संचालन बंद किए जाने के बाद वाहनों का दबाव लोहिया बाजार में बढ़ गया है। इससे बाजार में लगातार जाम लग रहा है। जाम के कारण राहगीरों के साथ-साथ खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने बाजार में दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटाने की भी मांग की है। उनका कहना है कि ई-रिक्शा के साथ-साथ अतिक्रमण भी जाम की बड़ी वजह है।
व्यापारी गौरव जैन और सतेंद्र कुमार का कहना है कि लोहिया बाजार में सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक ई-रिक्शा का संचालन बंद किया जाना चाहिए। व्यापारियों ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि बाजार को जाम से मुक्त कराने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

जेल भेजे मोअज्जन मोहम्मद फैजान।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में तेज आवाज में अजान देने के आरोप में मोअज्जन को गिरफ्तार कर जेल भेजा
जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 12 बजकर 40 मिनट पर नजीबाबाद में राजकीय इंटर कॉलेज के पास स्थित नजीबुद्दौला मस्जिद में जौहर की अजान दी जा रही थी। इसी दौरान थाना समाधान दिवस के सिलसिले में वहां पहुंचे एसपी केके बिश्नोई को सड़क तक अजान की आवाज सुनाई दी।
एसपी के निर्देश पर पुलिस मस्जिद पहुंची और लाउडस्पीकर की जांच की। पुलिस ने आरोप लगाया कि लाउडस्पीकर से निर्धारित मानकों से अधिक आवाज निकल रही थी।
इसके बाद पुलिस ने मोअज्जन मोहम्मद फैजान को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ थाना नजीबाबाद में प्राथमिकी दर्ज की गई और उन्हें एसडीएम की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में बीट प्रभारी ललित कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है।
गौरतलब है कि सितंबर में बिजनौर पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर को लेकर अभियान चलाया था। पुलिस के अनुसार, इस दौरान जिले में 1323 मस्जिदों, 1116 मंदिरों और 70 गुरुद्वारों से लाउडस्पीकर उतरवाए गए थे। शेष लाउडस्पीकरों की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने के निर्देश भी दिए गए थे। एसपी केके बिश्नोई के मुताबिक, निर्धारित मानक से अधिक आवाज में लाउडस्पीकर चलाने के आरोप में कार्रवाई की गई है।

पुष्पेंद्र की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत के इदरीशपुर गांव में युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान
रविवार सुबह इदरीशपुर से आदमपुर जाने वाले मार्ग पर राजीव पंवार के गन्ने के खेत में 41 वर्षीय पुष्पेंद्र उर्फ कल्लू का शव पड़ा मिला। वह इदरीशपुर गांव के निवासी थे और मास्टर गिरधारी सिंह के पुत्र थे।
खेत में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल के पास ही मृतक की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी पड़ी मिली। शव के पास आधार कार्ड भी बरामद हुआ। मृतक के चेहरे और गले पर चोट के निशान पाए गए हैं।
खेत के मालिक राजीव पंवार ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सीओ बड़ौत अंशु जैन और दोघट थानाध्यक्ष केवल सिंह मौके पर पहुंचे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी बागपत पूर्णेन्द्र सिंह और एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। परिजनों ने पुष्पेंद्र की पीटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि, हत्या के कारणों और घटना में शामिल लोगों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया है। अधिकारियों ने पुलिस टीम को मामले का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन