{"_id":"673fba42a8c648a58c0472e4","slug":"took-9-bullets-lost-one-eye-still-killed-the-terrorist-meerut-news-c-14-1-mrt1026-713522-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 9 गोलियां खाईं, एक आंख गवाई, फिर भी आतंकी को किया ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 9 गोलियां खाईं, एक आंख गवाई, फिर भी आतंकी को किया ढेर
विज्ञापन
मेरठ-------.चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय के सुभाषचंद्र ओडिटोरियम में परमवीर वन्दनं कार्येक्रम बो
मेरठ। वर्दी पहनते ही देशभक्ति का जज्बा बढ़ जाता है। सैनिक हर पल देश पर मर-मिटने के लिए तैयार रहता है। मैंने आतंकियों से लोहा लेते हुए अपने शरीर पर नौ गोलियां खाईं, एक आंख गवाई, फिर भी हिम्मत नहीं हारी। खून से लथपथ होकर भी मेरा जज्बा कम नहीं हुआ। आतंकी को मौत के घाट उतारने के बाद ही आंखें बंद हुईं। 45 दिन कोमा में रहा, लेकिन ठीक होते ही फिर देशसेवा में जुट गया। यह कहना है सीआरपीएफ कमांडेंट व कीर्ति चक्र प्राप्त चेतन चीता का। उन्होंने बृहस्पतिवार को सीसीएसयू के छात्रों में देशसेवा का जज्बा भरा।
चौधरी चरण सिंह विवि के नेताजी सुभाष चंद्रबोस प्रेक्षागृह में इनीशिएटिव फॉर मोरल एंड कल्चरल ट्रेनिंग फाउंडेशन की ओर से परमवीर वंदनम समारोह आयोजित किया गया। इसमें चेतन चीता ने कहा कि जीपीएस सिस्टम लागू होने से हादसे कम हो गए हैं। क्योंकि पहले किसी भी मिशन पर जाने के लिए नक्शे का प्रयोग किया जाता था, जिससे रास्ता सही से पता नहीं लगता था। मगर अब सेना भी हाइटेक हो गई है।
उन्होंने युवाओं से कहा कि कोई भी काम करो, उसे ईमानदारी और लगन के साथ करो। देशसेवा के लिए सेना की वर्दी ही जरूरी नहीं, इसके बिना भी देश के प्रति समर्पित रहा जा सकता है। इस मौके पर कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला, पूर्व कुलपति प्रो. एनके तनेजा, प्रो. जयमाला, डॉ. अर्पित, प्रो. प्रशांत कुमार, निधि भाटिया, प्रवीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
अब पहले जैसे नहीं होते ऑपरेशन
नक्सलवाद के बारे में चर्चा करते हुए चेतन चीता ने कहा, अब पहले जैसे ऑपरेशन नहीं होते। उन्होंने कहा कि जब वे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ऑपरेशन में जाते हैं तो रास्ते एवं पगडंडी पर नहीं चलते, बल्कि जीपीएस के सहारे घने जंगलों में आगे बढ़ते हैं। चेतन चीता ने कहा कि यदि वे रास्ते या पगडंडी पर चले तो ट्रैप होने का खतरा रहता है। कमांडेंट के अनुसार नक्सली ऑपरेशन में जीपीएस का नया प्रयोग हो रहा है। इससे नुकसान कम हुआ है। यही स्थिति रही तो अगले दो-तीन साल में नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।
टिकटॉक-यूट्यूब नहीं, शिक्षकों का करें सम्मान
एयर वाइस मार्शल डॉ. देवेश वत्स ने कहा कि पढ़-लिखकर युवा विदेश जाना चाहते हैं। पैसा कमाना कोई मुश्किल काम नहीं है, लेकिन इसमें देश सेवा नहीं है। उन्होंने कहा कि भले ही कम कमाओ, लेकिन देश का गौरव बढ़ाओ। देवेश वत्स ने चुटकी ली कि विवाहित हो या फिर अविवाहित बिना वाइफ व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक, ईमेल काम नहीं चलता, लेकिन टिकटॉक-यूट्यूब नहीं, शिक्षकों का सम्मान करें।
गलत बात का करें विरोध
सीआरपीएफ में सहायक कमांडेंट अमित कुमार ने कश्मीर में हुए एक ऑपरेशन के बारे में बताया कि हमें गलत बात का विरोध करना चाहिए। छात्र ईमानदारी और मेहनत से काम करें तो कोई भी सफलता उनके कदम चूमने से पीछे नहीं हटेगी।
बेहतर लीडर बनने के लिए बनाना होगा सिद्धांत
ग्रुप कमांडर एनसीसी ब्रिगेडियर नवीन राठी ने कहा कि यदि किसी भी क्षेत्र में आपने नो योर मेन, नो योर जॉब एवं नो योर योर सेल्फ के सिद्धांत को लागू कर लिया तो आप बेहतर लीडर हो सकते हो। राठी ने कहा कि भारतीय सेना दुनिया की एकमात्र सेना है, जिसने युद्ध क्षेत्र में हजारों मील जमीन जीतने और लाखों युद्धबंदी बनाने के बावजूद वापस कर दिया।
उल्फा आतंकवादी को पहना दी आर्मी ड्रेस : कर्नल त्यागी
कर्नल राजेश त्यागी ने उल्फा कैंप को ध्वस्त करने के ऑपरेशन को सफल बनाने की कहानी साझा की। कहा कि उन्होंने जिस उल्फा आतंकवादी को जीवित पकड़ा था, उसे आर्मी यूनिफॉर्म पहनकर अपने साथ रखा। उन्होंने 37 दिनों तक यह मिशन चलाया। इसमें उल्फा की दों कंपनियों ने सरेंडर कर दिया था।
पानी बचाना जरूरी
ग्रुप कैप्टन पंकज जैन ने अपनी जैसलमेर में किए गए ऑपरेशन के दौरान हुई पानी की कमी को साझा किया और कहा कि जल ही जीवन है। उन्होंने युवाओं से पर्यावरण और चल बचाने की अपील की।
देशभक्ति की प्रस्तुतियों ने समारोह में भरे रंग
छात्र-छात्राओं ने काकोरी ट्रेन लूट, महिषासुर मर्दिनी सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति प्रस्तुतियों से समारोह को जीवंत कर दिया। चेतन चीता के ऑपरेशन को मंच से प्रदर्शित कर दर्शकों में जोश भर दिया। पूरे ऑडिटोरियम ने भारत माता के जयकारे लगे और छात्रों ने जमकर तालियां बजाई।