फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Toll workers and farmers organization filed a case against each other

Meerut News: टोलकर्मी और किसान संगठन ने एक-दूसरे के खिलाफ खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Wed, 10 Jan 2024 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Toll workers and farmers organization filed a case against each other
सरधना। मेरठ करनाल हाईवे के भूनी टोल प्लाजा पर विवाद बढ़ता जा रहा है। टोल शुरू होने के बाद से लगातार धरना प्रदर्शन टोल फ्री करने का मामला चलता रहा है। सोमवार की रात भाकियू महात्मा टिकैत कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारी के साथ टोल कर्मियों से बदसलूकी के विरोध में टोल पर जाकर हंगामा किया और टोल फ्री कराया था। इसके बाद भाकियू नेता व टोल कर्मियों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

रविवार की रात भारतीय किसान यूनियन महात्मा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक पंवार के साथ टोल कर्मियों ने बदसलूकी की। इसके विरोध में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन महात्मा के जिलाध्यक्ष निक्की तालियान व पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मनोज त्यागी के नेतृत्व में टोल प्लाजा पर पहुंचे और टोल फ्री कराया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम और पुलिस ने स्थिति को काबू करते हुए कार्यकर्ताओं को समझाया। प्रकरण के बाद जहां टोल मैनेजर दीपक शर्मा की ओर से भारतीय किसान यूनियन महात्मा के जिला अध्यक्ष निक्की तालियान व प्रदेश अध्यक्ष मनोज त्यागी व विपिन मलिक के खिलाफ टोल प्लाजा पर जबरन घुसकर मारपीट करने और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। जहां दोनों को नामजद व 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इस संबंध में दीपक शर्मा की ओर से धारा 147, 504, 506, 384 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के महानगर अध्यक्ष अभिषेक पंवार ने भी दो टोल कर्मचारी सोनू व देव उर्फ सूर्य तथा दो अज्ञात के खिलाफ डराने धमकाने गाली गलौज करने और पिस्तौल दिखाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। टोल कर्मियों और भारतीय किसान यूनियन महात्मा के बीच अब मुकदमा दर्ज होने के बाद विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। दूसरी और इस प्रकरण को लेकर मंगलवार की देर रात भारतीय किसान यूनियन महात्मा के जिला अध्यक्ष निक्की तालियान, प्रदेश अध्यक्ष मनोज त्यागी सहित पदाधिकारी एसपी रोहित सजवाण से मिले तथा उक्त मामले में विरोध जताते हुए अपना पक्ष रखा। वही इस संबंध में सीओ संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई और मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed