फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Toll recovery started at 12 am at Sivaya Toll Plaza

सिवाया टोल प्लाजा रात 12 बजे से शुरू हो गई टोल वसूली

Mon, 20 Apr 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Toll recovery started at 12 am at Sivaya Toll Plaza
सिवाया टोल प्लाजा रात 12 बजे से शुरू हो गई टोल वसूली
विज्ञापन

मोदीपुरम। लॉकडाउन के चलते 26 मार्च से बंद सिवाया टोल प्लाजा का संचालन रविवार रात 12 बजे से शुरू हो गया। अब तक टोल फ्री होने से करीब सात करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। टोल शुरू करने से पहले रविवार को दिनभर सभी बूथों को सैनिटाइज किया गया।
कोरोना से बचाव के लिए देशभर में एनएचएआई ने सभी टोल पर 26 मार्च से वसूली बंद कर दी थी। केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने दो दिन पहले टोल संचालन के निर्देश दिए थे। इसके चलते रविवार को टोल प्लाजा की बिल्डिंग और टोल लेन के 12 बूथ सैनिटाइज किए गए। किसी भी कर्मचारी को बिना मास्क और ग्लव्ज के आने की अनुमति नहीं है। उन्हें सोशल डिस्टेंसिक का भी ध्यान रखना होगा। सुरक्षाधिकारी मनिंदर विहान ने टीम के साथ सभी बैरिकेडिंग सही कराईं। अन्य व्यवस्थाओं को भी दुुरुस्त कराया।
विज्ञापन

5 से 6 हजार रोज निकल रहे वाहन
टोल प्लाजा मैनेजर प्रदीप चौधरी के अनुसार, लॉकडाउन के शुरूआती दौर में 3 से 4 हजार वाहन निकल रहे थे। 14 अप्रैल के बाद वाहनों की संख्या बढ़ी है। अब 5 से 6 हजार तक वाहन निकल रहे हैं। अभी 50 प्रतिशत कर्मचारी ही आएंगे। दिन में दो से तीन बार सैनेटाइजेशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा के मैनजर प्रदीप चौधरी का कहना है कि फिलहाल 4-4 लेन शुरू की गई हैं। दोनों ओर एक एक कैश लेन रहेगी। तीन तीन फास्ट टैग लेन पर वसूली की जाएगी। ई पेमेट पर जोर रहेगा। टोल बंद होने से कंपनी को करीब सात करोड़ का नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई के लिए लॉकडाउन खुलने के बाद सरकार निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed