फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Toll plaza: Police negligence does not become heavy

मेरठ: टोल प्लाजा में घुसे बदमाशों का नहीं लगा सुराग, भारी न पड़ जाए पुलिस की लापरवाही

Tue, 10 Sep 2019 02:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 10 Sep 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
Toll plaza: Police negligence does not become heavy
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मोदीपुरम (मेरठ)। रुड़की रोड सिवाया स्थित टोल प्लाजा पर डकैती के प्रयास के मामले में पुलिस ने जांच बैठा दी। पुलिस का दावा कि एक संदिग्ध युवक को देखकर टोल के सुरक्षा कर्मियों ने गोली चलाई थी। सुरक्षा के मद्देनजर टोल प्लाजा पर जंगल की तरफ भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए ह्रैं।
विज्ञापन


वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा पर रविवार आधी रात को सुपरवाइजर अश्वनी चौधरी और गनमैन नीटू ड्यूटी पर थे। टोल प्लाजा परिसर के पीछे जंगल है और वहां से बदमाश डकैती के इरादे से टोल परिसर में घुसे। लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन


आधा घंटे बाद बदमाश फिर से आ गए और डकैती का प्रयास किया। इस बीच गनमैन नीटू ने गोली चला दी। जिसके बाद खलबली मच गई। घटना के बाद से टोल कर्मियों में दहशत है। सोमवार सुबह आठ बजे एसओ दौराला धर्मेंद्र सिंह राठौर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। टोल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों को कैश के बारे में थी जानकारी
टोल प्लाजा पर ऐसा पहली बार हुआ है कि देर रात में बदमाशों ने वारदात का प्रयास किया। टोल पर दो दिन का 40 से 45 लाख रुपये टैक्स होना बताया गया। अगर टोल टैक्स लूट जाता तो उसकी जवाबदेही किसकी होती।

घटना के बाद अभी तक पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी है। अब वहां पर सुरक्षा की दृष्टि से एक गनमैन रहेगा। बिल्डिंग के ऊपर जंगल की तरफ सीसी कैमरा लगाया गया है। हाईमास्ट लाइट भी लगाई गई है, उससे काफी रोशनी रहेगी, जिससे जंगल की ओर से साफ दिखाई दे सके।
 

सुरक्षा की गई मजबूत
टोल प्लाजा पर रविवार रात की घटना के बाद सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। इस मामले में पुलिस को जानकारी दे दी गई है, जांच की जा रही है। उच्चाधिकारियों से वार्ता कर तहरीर दी जाएगी। -श्रीधर नारायण, डायरेक्टर वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा


डकैती का प्रयास नहीं
मामले की जांच में पता चला कि डकैती के प्रयास की कोई बात नहीं है। टोल कर्मचारियों ने एक संदिग्ध युवक को देखा था, जिसे देखकर टोल कर्मी ने एक फायर किया गया। टोल कर्मियों ने लिखित में घटना न होना बताया। -डॉ. एएन सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed