फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   toll jaam

टोल पर बढ़ रहा जाम, नहीं हो रहा समाधान 

Mon, 14 Aug 2017 11:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 14 Aug 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
toll jaam
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सिवाया टोल प्लाजा पर जाम लगने का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। सप्ताह में तीन से चार दिन जाम रहने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम को खुलवाने के लिए टोल कर्मियों के भी पसीने छूट रहे है। एनएचएआई के नियमनुसार जाम नहीं लगना चाहिए।  

विज्ञापन


सिवाया टोल प्लाजा पर 12 लेन है। इनमें छह लेन आने के लिए और छह लेन जाने के लिए हैं। यदि कोई वीआईपी गाड़ी या फिर एंबुलेंस आ जाए तो टोलकर्मी उसे आनन-फानन में निकलवा देते है, जबकि अन्य वाहन जाम में ही फंसे रहते हैं। पिछले दो तीन माह से टोल पर जाम लगने का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। सप्ताह में तीन से चार दिन जाम लगने से टोल के इंतजाम ध्वस्त हो रहे हैं। रविवार को फिर से टोल पर जाम लग गया। गर्मी के बीच वाहनों को निकालने में टोल कर्मियों के पसीने छूट गए। शाम के समय याताया सामान्य होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। जाम के चलते कुछ वाहन भराला सिवाया मार्ग से निकले तो वहां पर भी जाम लग गया। 
विज्ञापन


टोल पर नहीं लगना चाहिए जाम  
एनएचएआई के नियमानुसार टोल प्लाजा पर जाम नहीं लगना चाहिए। यदि जाम दो-तीन मिनट से ज्यादा देर तक रहता है तो नियमानुसार टोल को फ्री करना चाहिए। सिवाया टोल प्लाजा पर ऐसे नियमों की अनदेखी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed