फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Told about the policies and achievements of the Central Government

Meerut News: केंद्र सरकार की नीतियों व उपलब्धियों के बारे में बताया

Sat, 20 Sep 2025 10:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
Told about the policies and achievements of the Central Government
कंकरखेड़ा। दिल्ली देहरादून हाईवे स्थित एक फार्म हाउस में शनिवार को भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एवं वक्ता एमएलसी शिक्षक श्रीचंद शर्मा रहे। संचालन जिला महामंत्री भंवर सिंह तोमर ने किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने की। मुख्य वक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार के गौरवशाली कार्यों व उनकी उपलब्धियों को हमें आम लोगों तक पहुंचना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रणनीतिक दूरदर्शिता और कूटनीतिक तैयारी का नतीजा है। विश्व स्तरीय काशी विश्वनाथ महाकाल परियोजना और राम मंदिर अब सपना नहीं बल्कि असलियत है। सैनिक स्कूलों में एनडीए राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रवेश शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार की नई शिक्षा नीति क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला रही है। आज एम्स की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। आठ नए आईआईएम ने आईआईटी और 490 नई यूनिवर्सिटी स्थापित की गई है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत 40.271 करोड़ स्वास्थ्य बीमा कार्ड जारी किए गए हैं। अनुसूचित जाति के लोगों को सब्सिडी के साथ लोन देकर उद्योगपति बनाने का कार्य किया। मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक समाप्त किया, धारा 370 समाप्ति की व राम मंदिर निर्माण किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी हुई कई योजनाओं को लागू करके शोषित, वंचित, गरीबों के लिए उनका इलाज सुनिश्चित कराया। जीएसटी लागू करके आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त किया। पर्यावरण संरक्षण के तहत गंगा जमुना की सफाई कराई गई। पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, रणवीर राणा, जितेंद्र सतवाई, कोऑपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष विमल शर्मा, मनिंदर पाल सिंह, क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी, अंकुर मुखिया, समीर चौहान, संजीव राणा, राजकुमार शर्मा जिला, विनय शर्मा, फिरेराम धनतला, अतुल त्यागी, मुकेश शास्त्री, विमला जाटव, ब्रजवीर सैनी, राजेश सोम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed