फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tokens system for OPD patients: Rama Raman

ओपीडी केमरीजों के लिए शुरू करें टोकन व्यवस्था : रमा रमण

Sat, 03 Aug 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Tokens system for OPD patients: Rama Raman
ओपीडी केमरीजों के लिए शुरू करें टोकन व्यवस्था : रमा रमण
विज्ञापन

मेरठ। अपर मुख्य सचिव और जनपद के नोडल अधिकारी रमा रमण ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी में मरीजों के लिए टोकन व्यवस्था शुरू करने और कल्याण समिति की धनराशि से मरीजों के लिए पंखे लगवाने को कहा।
निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने कहा कि जिला अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। हर डॉक्टर के बैठने के लिए अलग कक्ष बनाया जाएगा। उन्होंने ईएनटी विभाग में ऑडियोमेट्री मशीन को जांचने के लिए खुद का परीक्षण कराया। कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं और आमजन की बेहतरी के लिए प्रधानमंत्री ने खजाना खोल रखा है। इसलिए स्वास्थ्य सेवाओं में कोई कोताही न बरतें। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत जिला अस्पताल में 296 परिवारों का पंजीकरण किया गया है। 263 लोग योजना से लाभान्वित हो चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने इमरजेंसी, डेंगू वार्ड, एंटी रेबीज वैक्सीनेशन रूम, हीमोडायलिसिस यूनिट, ब्लड बैंक और हेपेटाइटिस सी क्लीनिक का भी निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम अनिल ढींगरा, सीडीओ ईशा दुहन, संयुक्त मजिस्ट्रेट/ट्रेनी आईएएस ऋषिराज, प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल डा. पीके बंसल, सीएमओ डा. राजकुमार, नगर मजिस्ट्रेट संजय पांडेय, पीडी डीआरडी भानू प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय भवन के कार्यों को जल्द पूरा कराएं
मेरठ। अपर मुख्य सचिव रमा रमण ने जनपद मुख्यालय बनाए जा रहे 14 कक्षीय न्यायालय भवन का निरीक्षण कर उसका निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उप्र राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर मनिन्दर सिंह ने बताया कि न्यायालय भवन का निर्माण 19.77 करोड़ रुपये से किया जा रहा है। निर्माण कार्य 2016 तक पूर्ण करना था। लेकिन धनराशि की अंतिम किस्त नवंबर 2018 में मिली। फिलहाल न्यायालय भवन का निर्माण अंतिम चरण में है। इसको जल्द पूर्ण कर क्रियाशील किया जायेगा।
ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खुलने से हादसों में आएगी कमी
मेरठ। अपर मुख्य सचिव ने आईटीआई साकेत परिसर में बन रहे रीजनल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग सेंटर बनने के बाद सड़क हादसों में कमी आएगी। कार्यदायी संस्था उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ के अधिशासी अभियंता एसके सिंह ने बताया कि ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण 4.46 करोड़ रुपये से कराया जा रहा है। धनराशि का आवंटन हो जाने पर सेंटर का कार्य जनवरी 2020 तक पूर्ण करा लिया जायेगा।
पौधा रोपकर दिया पर्यावरण संतुलन का संदेश
मेरठ। अपर मुख्य सचिव ने कैलाश प्रकाश स्टेडियम में मालश्री का पौधा रोपकर पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया। उन्होंने बीते साल अभियान के तहत लगाये गये पौधों की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली। डीएफओ अदिति शर्मा ने बताया कि वन विभाग द्वारा लगाए गए 95 प्रतिशत और अन्य विभागों द्वारा लगाए गए 60 प्रतिशत पौधे संरक्षित हैं। आगामी 15 अगस्त को जिले में 18.87 लाख पौधे रोपे जाएंगे।

बड़े बकायेदारों ने वसूली में लाएं तेजी
मेरठ। अपर मुख्य सचिव रमा रमण ने सदर तहसील का निरीक्षण कर बड़े बकायेदारों से वसूली करने व ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को भी गंभीरता से लेने को कहा। उन्होंने रजिस्ट्रार कानूनगो विभाग में पत्रावलियों का निरीक्षण किया। भूलेख अभिलेखागार और कंप्यूटर रूम का निरीक्षण कर खतौनी की नकल दिये जाने वाले कार्यों को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed