फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Toilets are made kitchen house in village of Meerut

ओडीएफ दर्जा प्राप्त गांवों में शौचालयों को बनाया रसोईघर, जानें- क्या है पूरी सच्चाई

Fri, 21 Jun 2019 05:20 PM IST
कपिल kapil मुनिदंर त्यारी, अमर उजाला, मेरठ
मुनिदंर त्यारी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 21 Jun 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
Toilets are made kitchen house in village of Meerut
गांव मोरना में बने शौचालय को रसोईघर और गोदाम बना दिया गया - फोटो : अमर उजाला

स्वच्छत भारत अभियान के तहत ओडीएफ का दर्जा प्राप्त मोरना गांव में शौचालयों को गोदाम और रसोईघर बना दिया हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में 232 शौचालयों का निर्माण हुआ था, लेकिन अभी भी 109 शौचालय ऐसे हैं, जिनके टैंक नहीं बनाए गए हैं, ऐसे में शौचालय बनने के बाद भी इनका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। यह स्थिति उस गांव की है जहां के ग्राम प्रधान को वर्ष 2016 में ओडीएफ के लिए जिला अधिकारी द्वारा सम्मानित भी किया गया था। मामला यूपी के मेरठ शहर का है।

विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2016 में गांव को शौच मुक्त घोषित कर दिया गया था। गांव में शौचालयों का निर्माण कराया गया, लेकिन उनके लिए टैंक नहीं बनाए गए। सिर्फ चारदीवारी का निर्माण कर सीट रख जिम्मेदारों ने वाहवाही लूट ली, ऐसे में शौचालय बनने के बाद भी कई लोग आज भी खुले में शौच के लिए जाने को मजबूर हैं। आरोप है कि वे कई बार ग्राम प्रधान व संबंधित विभाग के अफसरों से इसकी शिकायत कर चुके हैं। शिकायत के बाद अफसर जांच के लिए भी आए, लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। 
विज्ञापन


न सीट लगी, न टैंक बना 
लाभार्थी ममता ससुर रामानंद ने बताया कि घर में शौचालय तो बना, लेकिन इसे टैंक से नहीं जोड़ा गया। सीमा ने बताया कि उसकी सास लाभार्थी जगवती के नाम पर घर में शौचालय का निर्माण हुआ, लेकिन न सीट लगी न टैंक बस चार दिवारी बनाकर चले गए। लाभार्थी शबनम पत्नी फुरकान के घर पर बने शौचालय को भी टैंक से नहीं जोड़ा गया। अब इस परिवार ने शौचालय रसोईघर बना लिया है। मुध और उनका पति रंजीत दोनों ही दिव्यांग है। वह शौचालय के लाभार्थी तो बन गए, लेकिन शौचालय टैंक से नहीं जोड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुले में जा रहे शौच
बजरंगदल से प्रंखड उपाध्यक्ष मोहित काम्बोज ने बताया कि 2016 मे गांव शौच मुक्त घोषित हो चुका है। लेकिन लाभार्थी आज भी खुले में ही शौच के लिए जा रहे हैं। कई बार अधिकारियों व ग्राम प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 

जांच कराई जाएगी
मामला संज्ञान में नहीं है, अगर ऐसा है तो आज ही गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। - चंद्रिका प्रसाद, डीपीआरओ

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed