फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   today special prayer in sardhna church

सत्य, धर्म के मार्ग पर चलने से बरसती है माता मरियम की कृपा

Mon, 11 Nov 2019 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
today special prayer in sardhna church
ऐतिहासिक चर्च में मुख्य समारोह ई प्रार्थना कराते महामहिम ओसवाल्ड कार्डिनल ग्रेसियस महा धर्म अध? - फोटो : SARDANA
सत्य, धर्म के मार्ग पर चलने से बरसती है माता मरियम की कृपा
विज्ञापन

सरधना। ऐतिहासिक चर्च मेले में रविवार को देशभर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने माता मरियम की चमत्कारिक तस्वीर के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना की। वहीं प्रभु यीशु से मन्नत मांगी। चर्च में मुख्य अनुष्ठाता महामहिम ओस्वाल्ड कार्डिनल ग्रेसियस, महा धर्माध्यक्ष मुंबई महा धर्म प्रांत ने प्रार्थना कराई। स्टीफन लेपचा धर्माध्यक्ष वर्जिलिंग धर्म प्रांत व इम्मानुएल केरकेट्टा धर्मप्रांत जयपुर व मेरठ धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष संत फ्रांसिस कलिष्ट भी शामिल हुए। प्रार्थना में विश्व शांति और समृद्धि की कामना की गई। तीन बजे चर्च से संत पापा ग्रेगोरी सोलहवें द्वारा बेगम को भेंट किए माता मरियम के तबररूक-रोलिक के साथ चर्च से संत चार्ल्स इंटर कॉलेज-बेगम समरू के महल तक शोभायात्रा निकाली गई।
चर्च महोत्सव के दौरान रविवार को सुबह सवेरे करीब चार बजे से ही माता मरियम की चमत्कारिक तस्वीर के दर्शन करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। तस्वीर के समक्ष फूल मालाएं अगरबत्ती आदि चढ़ाकर मन्नत मांगी गई। सवेरे छह बजे प्रथम खीस्तयाग, आठ बजे द्वितीय और 12 बजे बीमारों एवं धार्मिक वस्तुओं की आशिष्ट कराई गई। अपराह्न तीन बजे मुख्य समारोही प्रार्थना कराई गई। मुंबई से आए धर्माध्यक्ष महामहिम ओस्वाल्ड कार्डिनल ग्रेसिस ने प्रार्थना कराई। उन्होंने मनुष्य को धर्म व सत्यमार्ग पर चलने की बात कही। अपराह्न तीन बजे चर्च से संत चार्ल्स इंटर कॉलेज, बेगम समरू के महल तक जुलूस निकाला गया। इसमें माता मरियम की चमत्कारिक तस्वीर को पालकी में ले जाया गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। फादर पाक्या नाथन ने बताया कि सोमवार को चर्च से जुलूस के रूप में माता मरियम की चमत्कारिक तस्वीर को लाया जाएगा। ओर उसके पश्चात ध्वज को उतारा जायेगा,जिसके बाद विधिवित रूप से चर्च महोत्सव मेले के संपन्न होने की घोषणा की जायेगी।
विज्ञापन

कम रही भीड़
सरधना। ऐतिहासिक चर्च मेले में इस बार शनिवार व रविवार को गत वर्षो की भांति कम भीड़ आने के कारण पार्किंग ठेकेदार व दुकानदारों के चेहरे पर खुशी दिखाई नहीं दी। दुकानदारों का कहना है कि दो दिवसीय विशाल मेले में जितनी बिक्री एक दिन में हो जाती थी, उतनी दो दिन में भी नहीं हो सकी। इस बार मेले में ठेका लेना या दुकान लगाना घाटे का सौदा ही साबित रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोया पाया केंद्र लगाया
चर्च मेले में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यार्थी विकास मंच के द्वारा खोया पाया केंद्र लगाया गया। इसमें जो बच्चे मेले में अपनों से बिछुड़ गए थे उनको अपनों से मिलवाया। इस मौके पर विद्यार्थी विकास मंच के अध्यक्ष फैयाज अहमद ने बताया कि इस बार भीड़ कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed