फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Today Jain community will organize Patra invitation ceremony

Meerut News: आज जैन समाज करेगा पात्र निमंत्रण समारोह

Sat, 29 Nov 2025 08:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 08:34 PM IST
विज्ञापन
Today Jain community will organize Patra invitation ceremony
- समिति ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भी दिया आमंत्रण
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित सूर्या पैलेस में नव निर्मित श्री 1008 दिगंबर जैन मंदिर में पंच कल्याणक महोत्सव पांच से 11 दिसंबर तक दिल्ली रोड स्थित रामलीला ग्राउंड में वृषभा नंद महाराज के सानिध्य में होगा। पंच कल्याणक महोत्सव में कुबेर इंद्र, इंद्राणी बनने का सौभाग्य प्राप्त करने वाले आलोक जैन और रश्मि जैन का पात्र निमंत्रण समारोह रविवार को जगदीश मंडप में होगा। पंच कल्याणक महोत्सव में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को निमंत्रण साधु सेवा समिति के ऋषभ जैन, संजय जैन कलश, विशाल गर्ग, विपिन जैन, अजय जैन ने दिया है। प्रवक्ता संजीव जैन ने बताया कि साधु सेवा समिति पंच कल्याणक महोत्सव की तैयारी जोर शोर से हो रही है। समाजसेवी विरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि पंच कल्याणक महोत्सव को मंगल आशीर्वाद, सानिध्य प्रदान करने हेतु उपाध्याय वृषभा नंद जी महाराज स संघ का भव्य मंगल प्रवेश 3 दिसंबर को होगा। पांच दिसंबर को पंच कल्याणक महोत्सव में सुबह आठ बजे कमला नगर जैन मंदिर से बड़ी संख्या में इंद्राणी घट यात्रा रामलीला ग्राउंड तक निकालेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed