फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Today in History : Farmers Massiha Chaudhary Charan Singh became the Prime Minister on this day

स्मृति विशेष : आज ही के दिन प्रधानमंत्री बने थे किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह

Wed, 28 Jul 2021 03:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 28 Jul 2021 03:50 PM IST
सार

चौधरी चरण सिंह ने किसानों की खुशहाली के लिए खेती पर बल दिया था। किसानों को उपज का उचित दाम मिल सके इसके लिए भी वह गंभीर थे। उनका कहना था कि भारत का संपूर्ण विकास तभी होगा जब किसान, मजदूर, गरीब सभी खुशहाल होंगे।

विज्ञापन
Today in History :  Farmers Massiha Chaudhary Charan Singh became the Prime Minister on this day
28 जुलाई 1979 को भारत के पांचवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेते चौ चरणसिंह - फोटो : social media

विस्तार

देश मे राष्ट्रपिता गांधी जी ने भी किसानों को ही देश का सरताज माना था, लेकिन देश की आजादी के बाद ऐसे नेता कम ही देखने में आए, जिन्होंने किसानों के विकास के लिए निष्पक्ष रूप से काम किया। ऐसे नेताओं में सबसे अग़्रणी थे देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह।
विज्ञापन


आज ही के दिन 28 जुलाई 1979 को चौधरी चरण सिंह ने देश के पांचवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके पीएम बनने पर देश के किसानों में भारी खुशी हुई थी और उन्होंने दिल्ली में जाकर गुड़ बांटा था।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह को किसानों के अभूतपूर्व विकास के लिए याद किया जाता है। चौधरी चरण सिंह की नीति किसानों व गरीबों को ऊपर उठाने की थी। उन्होंने हमेशा यह साबित करने की कोशिश की कि बगैर किसानों को खुशहाल किए देश व प्रदेश का विकास नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह ने  किसानों की खुशहाली के लिए खेती पर बल दिया था। किसानों को उपज का उचित दाम मिल सके इसके लिए भी वह गंभीर थे। उनका कहना था कि भारत का संपूर्ण विकास तभी होगा जब किसान, मजदूर, गरीब सभी खुशहाल होंगे।

14 जनवरी 1980 को उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी परंपरागत विधानसभा सीट छपरौली से 5 बार विधायक रहे चौधरी नरेन्द्र सिंह कहते है कि चौधरी साहब जैसी महान आत्मा सदियों में जन्म लेती है। उनका पूरा जीवन किसानों, मजलूमों और वंचितों की लड़ाई और उनके उत्थान में लगा रहा।


महात्मा गांधी के स्वप्न को बढ़ाया आगे
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कहते थे कि भारत का विकास गांव के विकास से जुड़ा है। गांव विकसित होंगे तो देश विकसित होगा। आजादी के बाद चौधरी चरण सिंह ने भी बापू के इसी स्वप्न को आगे बढ़ाने में जीवन समर्पित कर दिया। वह कहते थे कि देश की तरक्की का रास्ता खेतों और खलिहानों से होकर गुजरता है। आजादी के बाद भी ग्रामीणों को कुछ नहीं मिला। आधुनिक सुविधाएं महानगरों के आसपास स्थापित कर दी गई। यही वजह है कि गांव निरंतर पिछड़ते चले गए। - डॉ. राजकुमार सांगवान, संगठन महामंत्री, राष्ट्रीय लोकदल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed