फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Today Chief Minister Arogya Mela will be held at 57 health centers

आज 57 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला

Sun, 10 Jan 2021 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Today Chief Minister Arogya Mela will be held at 57 health centers
आज 57 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला
विज्ञापन

मेरठ। रविवार को 57 स्वास्थ्य केंद्रों (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अर्बन हेल्थ सेंटर) पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाया जाएगा। इसमें ओपीडी के अलावा टीबी, मलेरिया, कोरोना की जांच और आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड भी किए वितरित जाएंगे। इनके अलावा कुपोषित बच्चों का भी चिन्हीकरण किया जाएगा।
सीएमओ डॉ अखिलेश मोहन ने बताया कि कोविड के मरीजों की संख्या कम होने पर स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम पुन: शुरू किये जा रहे हैं। आरोग्य मेला का आयोजन शहर से लेकर देहात तक 10 जनवरी से प्रत्येक रविवार को पीएचसी व सीएचसी पर किया जाएगा। सभी जगहों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। सुबह 10 से शाम चार बजे तक मेला लगेगा।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पूजा शर्मा ने बताया कि आरोग्य मेले में एक तो रविवार को भी मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज मिलेगा। सामान्य ओपीडी के अलावा ब्लड शुगर की जांच, बलगम का परीक्षण, कोविड-19 जांच की व्यवस्था की जाएगी। पोषण, कृषि हॉर्टिकल्चर, समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग और मछली पालन आदि के भी स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही सभी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed