फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Today and tomorrow registration opportunity in LLB

एलएलबी में आज और कल रजिस्ट्रेशन का मौका

Wed, 24 Feb 2021 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Today and tomorrow registration opportunity in LLB
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में तीन वर्षीय एलएलबी में विवि ने छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन और एडमिशन का अंतिम मौका दिया है। बुधवार और बृहस्पतिवार को रजिस्ट्रेशन किए जा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के बाद ऑफर लेटर डाउनलोड करें। जिन छात्रों ने पहले से रजिस्ट्रेशन किया है, लेकिन अभी एडमिशन नहीं हुए हैं, वे छात्र-छात्राएं भी 24 से 26 फरवरी तक ऑफर लेटर डाउनलोड कर लें। जिन कॉलेजों में सीटें खाली हैं, उनमें 24 फरवरी से 27 फरवरी की दोपहर 12 बजे तक ऑफर लेटर जमा कर दें। एक मार्च से तीन मार्च तक इनके एडमिशन होंगे।
विज्ञापन

सीसीएसयू से संबद्घ मेरठ-सहारनपुर मंडल के 100 से अधिक कॉलेजों में तीन वर्षी एलएलबी की 16500 सीटें हैं। अब तक 11662 सीटों पर एडमिशन हो चुके हैं। अभी एडेड कॉलेजों मेरठ कॉलेज, एनएएस कॉलेज मेरठ, एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद समेत तमाम कॉलेजों में सीटें खाली हैं। छात्र-छात्राएं रजिस्ट्रेशन खोले जाने की मांग कर रहे थे। प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि 24 और 25 फरवरी को रजिस्ट्रेशन खोले गए हैं। इसमें रजिस्ट्रेशन करते समय छात्र-छात्राएं कॉलेजों का चयन न करें। खाली ऑफर लेटर 24 से ही डाउनलोड कर लें। 26 तक ऑफर लेटर डाउनलोड होंगे। 24 से 27 फरवरी की दोपहर 12 बजे तक कॉलेजों में ऑफर लेटर जमा करके एक मार्च से तीन मार्च तक एडमिशन ले लें। इसके साथ ही जिन छात्र-छात्राओं ने पहले ही रजिस्ट्रेशन करा रखे हैं, उनको नया रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है। वे भी अपनी लॉगइन आईडी से ऑफर लेटर डाउनलोड करके संबंधित कॉलेजों में जमा करके एडमिशन ले लें।
विज्ञापन

एडमिट कार्ड डाउनलोड होने शुरू
सीसीएससू कैंपस-कॉलेजों में बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए मंगलवार शाम से एडमिट कार्ड डाउनलोड होने शुरू हो गए। सभी सेंटरों की सूची जारी की जा चुकी है। एडमिट कार्ड डाउनलोड होने में कोई समस्या आने पर विवि की वेबसाइट पर दिए गए हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed