फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   To trap girlfriend's family

व्यापारी ने खूद ही रचा ड्रामा। प्रेमिका के परिवार को फंसाने के लिए

Sat, 06 Jun 2020 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
To trap girlfriend's family
परीक्षितगढ़। चार दिन पूर्व नगर के व्यापारी को गोली लगने के मामले में नया मोड़ा आ गया। दरअसल व्यापारी ने प्रेमिका के परिजनों को फंसाने के लिए दोस्त से खुद के हाथ में गोली चलवाई थी। पुलिस ने व्यापारी और उसके दोस्त को हिरासत में लेकर तमंचा बरामद कर लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर के मोहल्ला राजा दरवाजा निवासी सोहनवीर पुत्र प्रेम सिंह पर हमले के मामले को पुलिस प्रेम प्रसंग से जोड़ रही थी। शुक्रवार को घटना में नया मोड़ आने पर पुलिस ने घायल व्यापारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। थानाध्यक्ष मिथुन दीक्षित ने बताया कि व्यापारी का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। व्यापारी युवती से शादी की जिद पर अड़ा हुआ था, लेकिन युवती के परिजन विरोध कर रहे थे। इससे गुस्साए व्यापारी ने युवती के परिजनों को फंसाने के लिए अपने दोस्त के साथ योजना बनाई। मंगलवार को सोहनवीर व उसका दोस्त ग्राम अल्लीपुर मार्ग पर पहुंचे। सोहनवीर ने दोस्त से अपने हाथ पर गोली चलवाने के बाद पुलिस को बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोली मारने की सूचना दी थी। घटना के खुलासे में लगी टीम ने फोन डिटेल के आधार पर व्यापारी के दोस्त को हिरासत लेकर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed