फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tilak was applied on the children who reached school and they were also fed halwa

स्कूल पहुंचे बच्चों को तिलक लगाया, हलवा भी खिलाया

Wed, 02 Jul 2025 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Tilak was applied on the children who reached school and they were also fed halwa
सीसीएसयू में मनाया गया स्थापना दिवसw
मेरठ। गर्मियों की छुट्टी के बाद मंगलवार से माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में रौनक लौट आई। मंगलवार को स्कूलों में हवन-यज्ञ के साथ शिक्षण कार्य शुरू हुआ और तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत हुआ। उन्हें हलवा भी खिलाया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण में प्राथमिक विद्यालय अलीपुर जिजमाना में छात्र-छात्राओं को तिलक लगाया। फूलमाला पहनाकर बच्चों को हलवा खिलाकर स्वागत किया। बच्चों से बातचीत की और उनसे सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे। बच्चों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री आदि के नाम सही बताए। कक्षा एक में छात्रों से फल-सब्जियों के नाम अंग्रेजी में पूछे गए, जिनका बच्चों ने संतोषजनक जवाब दिया। विद्यालय की साफ-सफाई, पुस्तकालय एवं एक्टिविटी कक्ष को देखकर डीएम ने सराहना की।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक डॉ. कौसर जहां ने बताया कि विद्यालय में 197 बालक एवं 173 बालिकाएं हैं। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी, खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश, बीडीओ बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय कमालपुर में बच्चों को गिफ्ट दिए गए। शिक्षक यतिका पुंडीर ने बताया कि बच्चों को दाल-चावल के साथ हलवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम सहाय इंटर कॉलेज में यज्ञ किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रजनीश प्रकाश त्यागी एवं प्रधानाचार्य डॉ. सुखनंदन त्यागी ने कहा कि यज्ञ करने से मन की शांति, पढ़ाई में ध्यान एवं परिवार में सुख-शांति का समावेश होता है। एसडी इंटर कॉलेज सदर में पहले दिन यज्ञ किया गया। प्रधानाचार्य आदित्य सक्सेना, डॉ. हरेंद्र चौधरी, जोगिंदर सिंह, अरुण आदि मौजूद रहे। शहर के कई निजी संस्थानों में भी नए सत्र में गीत-संगीत के साथ पढ़ाई शुरू की गई।
------
रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ सत्र शुरू
मोदीपुरम। छठीं वाहिनी पीएसी में संचालित पुलिस मॉडर्न स्कूल में पहुंचे बच्चों का तिलक लगाकर व पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ। प्रधानाचार्य लीना शर्मा ने बताया कि विद्यालय को रंग-बिरंगे गुब्बारों, पोस्टरों और स्वागत संदेशों से सजाया गया था। स्कूल में नृत्य, खेल और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ सत्र की शुरूआत की गई। संवाद
------
बच्चों को शिक्षा सामग्री की वितरित
मोदीपुरम। सारथी सोशल वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में सेवा बस्ती में अध्ययन करने वाले बच्चों को शिक्षा की सामग्री बांटी गई। संस्था की अध्यक्ष कल्पना पांडे ने बताया कि संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य बच्चों की शिक्षा में सहयोग कर रहे हैं। इस दौरान दिव्यांश टंडन, शौर्य राठी, पूनम टंडन आदि मौजूद रहे। संवाद

कक्षा नौ से 12 तक छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज होगी

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने एक जुलाई से सभी माध्यमिक स्कूलों में परिषद की वेबसाइट व मोबाइल एप के जरिए शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। अभी कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों व शिक्षकों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज होगी। इसके बाद सभी कक्षाओं के लिए यह अनिवार्य हो जाएगा। ऑनलाइन उपस्थिति केवल विद्यालय परिसर से ही लग सकेगी।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed