फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   tilak applied to borther on the occasion of bhaiyadooj

भैयादूज पर भाई को लगाया तिलक

Tue, 29 Oct 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
tilak applied to borther on the occasion of  bhaiyadooj
बना गांव में भैयादूज पर भाई अभिषेक को टीका करती बहन।
सरधना। पंच महोत्सव के पांचवें दिन भाई बहन के पवित्र स्नेह के प्रतीक भैया दूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से देर शाम तक बहनें भाइयों के घर पहुंचीं और तिलक लगाकर गोला भेंट लिया। भाइयों ने शगुन के तौर पर उपहार भेंट किए। वहीं समय पर बसें न मिलने के कारण बहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बहसूमा में भी बहनों ने भाइयों को तिलक कर लंबी उम्र की कामना की। परीक्षितगढ़ में अखिल विद्या समिति कार्यालय पर बहनों ने यम और यमुना की कथा सुनकर अपने भाइयों को तिलक लगाकर सुख शांति व लंबी आयु की कामना की। कथा का वर्णन करते हुए योगेश नंदनी ने बताया कि यमुना अपने भाई यमराज से अटूट प्रेम करती थी। उन्होंने अपने भाई को आज के दिन अपने घर भोजन पर बुलाया। यमराज यमुना के घर आए और बहन को अनेक उपहार देकर भैया दूज त्योहार मनाया। इस मौके पर पूनम रुहेला, पारुल, मीनाक्षी, उर्मिला, सुषमा, आकांक्षा, सुनीता, मुस्कान, कात्यायनी, इतिका, काजल, स्वाति, शिक्षा देवी आदि मौजूद रहे। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने सुबह से मुख्य चौराहों पर पुलिस पिकेट तैनात कर रखी थी। उधर, सरधना के अटेरना, कुशावली, फरीदपुर, सलावा, दबथुवा छुर, मुल्हैडा, मिलक, मदारपुरा, सरूरपुर और रोहटा में धूमधाम से पर्व मनाया गया। वहीं, मवाना, किठौर क्षेत्रों में बाजार में महिलाओं और युवतियों ने जमकर खरीदारी की। मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए तांता लगा रहा। बहनों ने भाई को तिलक का गोला भेंट किया। बहनों ने भाइयों की सलामती और दीर्घायु की दुआ मांगी। वहीं मवाना नगर, कस्बा किठौर व शाहजहांपुर क्षेत्र में धूमधाम से पर्व मनाया गया। वहीं मवाना में दिनभर जाम की स्थिति रही। वाहन चालकों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। माछरा में भाई दूज पर बहनों को बस के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। इसका फायदा प्राइवेट वाहन संचालकों ने उठाया। मेरठ-गढ़ और किठौर-हापुड़ मार्ग पर उन्होंने तय किराए से ज्यादा सवारियों से वसूला।

सरधना में भैयादूज पर भाई को तिलक करती बहन ।

सरधना में भैयादूज पर भाई को तिलक करती बहन । - फोटो : SARDANA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed