फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tikaula and Mawana Sugar Mill started sugarcane survey

टिकौला और मवाना शुगर मिल ने शुरू किया गन्ना सर्वे

Sun, 16 May 2021 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Tikaula and Mawana Sugar Mill started sugarcane survey
टिकौला और मवाना शुगर मिल ने शुरू किया गन्ना सर्वे
विज्ञापन

बहसूमा। टिकौला और मवाना शुगर मिल ने गन्ना सर्वे प्रारंभ कर दिया है। कोरोना वैश्विक महामारी को ध्यान में रखते हुए इस बार गन्ना सर्वे नीति में फेरबदल किया गया है। किसानों के खेतों में खडे़ पौधे का ही केवल सर्वे किया जाएगा। साथ ही किसानों के घोषणा पत्र भी मिल के सुपरवाइजर की मदद से ऑनलाइन फीड किए जाएंगे। इस बार केवल गन्ना पौधे के रकबे की पैमाइश की जाएगी। गन्ने का सर्वे 30 जून तक किया जाएगा।
मवाना गन्ना समिति के विशेष सचिव प्रदीप शर्मा ने बताया कि देहात क्षेत्र में कोरोना संक्रमण फैलने के कारण गन्ना विभाग ने गन्ना सर्वे में संशोधन किया है। इस बार केवल पौधे की पैमाइश की जाएगी। पिछले वर्ष के पौधे को पेड़ी में परिवर्तित कर दिया जाएगा। मवाना गन्ना समिति व रामराज गन्ना समिति से जुडे़ सभी गांवों के किसानों के सभी खेतों के भौतिक सत्यापन का कार्य शुरू हो गया है। गन्ना सर्वे का कार्य 30 जून तक चलेगा।
विज्ञापन

मवाना गन्ना विकास परिषद के ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक सोबीर सिंह ने नई संशोधन नीति की जानकारी देते हुए बताया कि जिन खेतों में पिछले वर्ष पौधा था, उसे पेड़ी में तब्दील कर दिया जाएगा। इस दौरान टिकौला मिल के जीएम केन साईम अंसार, गन्ना अधिकारी अनुपम देओल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed