Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tight security arrangements for Bhai Dooj; police deployed everywhere.

Meerut News: भैया दूज पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस

Tue, 10 Nov 2026 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Tight security arrangements for Bhai Dooj; police deployed everywhere.
मेट्रो स्टेशन, बस अड्डा समेत शहर के सभी चौराहों पर तैनात की गई पुलिस
विज्ञापन

बहनों की सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी से भी की जा रही है मॉनिटरिंग

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आज भैया दूज पर्व है। त्योहार पर बहनों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने प्लान तैयार किया है। जिसके तहत भैसाली बस अड्डे, मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन, सभी प्रमुख बाजार पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। पुलिस लाइन में बने कंट्रोल रूम से भी पूरी मॉनिटरिंग की जाएगी।
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि भैया दूज पर आबूलेन, सदर बाजार, बेगमपुल, घंटाघर, हापुड़ अड्डा, भगत सिंह मार्केट, शहर सराफा, सदर सराफा और गढ़ रोड समेत सभी पॉइंटों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए है। किसी तरह की कोई घटना घटित न हो इसको लेकर पुलिस लाइन में बने कंट्रोल रूम से भी मॉनिटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि भैया दूज पर बहनों की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। मिठाई की दुकानों के बाहर भी संबंधित थाने की पुलिस तैनात रहेगी ताकि बहनों को खरीदारी करने में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



जेल में भी बहनें भाई को करेगी तिलक, व्यवस्था पूरी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में भैया दूज का त्योहार मनाने के लिए जेल प्रशासन ने पूरी व्यवस्थाएं कर ली हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जेल में बहन तिलक करने के लिए आएगी। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। इसके साथ ही जो बहन जेल में बंद हैं, उनके भाई आते हैं तो उनको भी मिलवाया जाएगा। सुबह छह बजे पर्ची बनेगी, आठ बजे से मुलाकात शुरू हो जाएगी।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed