फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   thugs are active in city

शहर में ठगों का जाल, बचकर रहें

Thu, 03 Oct 2019 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
thugs are active in city
मेरठ।
विज्ञापन

शहर में ठगों का जाल फैल रहा है। ठगी करने वाले कहीं फर्जी संस्था बनाकर तो कहीं किरायेदारी की आड़ में ठग रहे हैं। सदर क्षेत्र में तो नौकर ही लाखों का सामान समेटकर ले गया। पुलिस ने मामले दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
केस-1 :
नौचंदी थाना क्षेत्र के जनता नगर निवासी यशपाल राणा ने करीब 15 दिन पहले एक दंपती को किराये पर दो कमरों का सेट दिया था। किराएदार ने अपना नाम अजय त्यागी और मूल निवासी मोदीनगर का बताया। हाल ही में यशपाल परिवार के साथ कुछ दिनों के लिए रिश्तेदारी में निकल गए। लौटने पर पाया कि किरायेदार घर पर नहीं मिला। तीन दिन तक उनसे कोई संपर्क भी नहीं हो पाया। बाद में बंद कमरों को खोलकर देखा तो वहां से ज्वैलरी समेत करीब चार लाख का सामान गायब था। यशपाल ने मामले की तहरीर नौचंदी पुलिस को दी। बुधवार को नौचंदी इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

केस-2 :
सदर बाजार निवासी विशाल के जनरल स्टोर पर करीब छह साल से बुलंदशहर निवासी सोनू काम कर रहा था। करीब एक सप्ताह से सोनू काम पर नहीं आ रहा था। जनरल स्टोर का हिसाब किताब लगाते वक्त सामने आया कि लाखों का सामान गायब है। विशाल ने सदर बाजार थाने में सोनू के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने बताया कि जब से सोनू स्टोर पर आया, तब से सामान गायब होने का उन्हें एहसास होने लगा था। सोनू के गायब होने पर उनका शक सही साबित हुआ। विशाल का आरोप है कि सोनू करीब छह सालों में 60 से 70 लाख रुपये का सामान ले गया है। एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता ने बताया कि सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-3 :
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में फर्जी संस्था बनाकर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि आधा दर्जन लोगों ने यह संस्था बनाई। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। महिलाओं की मदद से ठगी के यह आरोपी अब तक 20 से 25 लोगों से करोड़ों रुपये ठग चुके हैं। चर्चा तो यह भी है कि ठगी का शिकार बने लोगों में कई भाजपा नेता भी शामिल हैं। सिविल लाइन थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले को खंगालने में जुटी है। मामले में पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed