फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Throwing wife, daughter and son in rajbahe, woman survived, death of both children

बाप ने अपने मासूम बच्चों को राजवाहें में डालकर मारा, शव बरामद

Thu, 04 Mar 2021 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Throwing wife, daughter and son in rajbahe, woman survived, death of both children
पत्नी, बेटी-बेटे को रजबहे में फेंका, महिला बची, दोनों बच्चों की मौत
विज्ञापन

जानीखुर्द। पत्नी के चरित्र पर शक के चलते गुरुग्राम निवासी एक युवक अपने एक साथी संग मिलकर अपनी पत्नी, बेटी व बेटे को मेरठ के थाना जानी क्षेत्र में रजबहे में फेंक दिया। महिला की तो किसी तरह जान बच गई, लेकिन दोनों बच्चों की रजबहे में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर लिए हैं। आरोपी युवक और उसके साथी को गुरुग्राम पुलिस ने हिरासत में लिया है।
बुधवार सुबह जानी थाना पुलिस ने टिमकिया रजबहे से छह वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव मिलने की जानकारी पर गुरुग्राम के थाना खेड़की दौला की पुलिस जानी थाने पहुंची।
विज्ञापन

थाना खेड़की दौला के दरोगा हरीश ने बताया कि गुरुग्राम के गांव भांगरौला निवासी सायरा उर्फ रजनी पत्नी सोनू ने को अपने पति सोनू और एक अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें आरोप लगाया कि 27 फरवरी को सोनू उसे, बेटी तौहिदा उर्फ सोनिया (6) और डेढ़ वर्षीय बेटे अंकुर को लेकर मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में लेकर आया था। यहां उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर तीनों को जान से मारने के नीयत से एक रजबहे में धकेल दिया था। वह किसी प्रकार बच निकली, लेकिन दोनों बच्चों का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना खेड़की दौला पुलिस ने 28 फरवरी को गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र में रजबहे से अंकुर का शव बरामद किया।
वहीं, बुधवार को जानी क्षेत्र में रजबहे में मिले बच्ची के शव की गुरुग्राम पुलिस ने तौहीदा के फोटो से शनाख्त की। शनाख्त होने के बाद पुलिस ने बच्ची की मां सायरा को मेरठ बुलाया है। दरोगा हरीश के अनुसार, पूछताछ में सोनू ने हत्या का कारण पत्नी के चरित्र पर शक होना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed