{"_id":"5d71769f8ebc3e01830a0291","slug":"threten-to-school-teacher-meerut-news-mrt4418263159","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेरठ के शास्त्रीनगर में मनचलों ने दी तेजाब फेंकने की धमकी, शिक्षिका ने डर से छोड़ा स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मेरठ के शास्त्रीनगर में मनचलों ने दी तेजाब फेंकने की धमकी, शिक्षिका ने डर से छोड़ा स्कूल
Fri, 06 Sep 2019 02:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
acid attack
- फोटो : अमर उजाला
शास्त्रीनगर की एक शिक्षिका पर मनचले ने पहले दोस्ती का दबाव बनाया और फिर तेजाब फेंकने की धमकी दे दी। दहशत में आई शिक्षिका ने स्कूल जाना बंद कर दिया। गुरूवार को शिक्षिका अपनी सहेली के साथ नौचंदी थाने पहुंचीं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आरोपी एक पूर्व मंत्री के मकान के पास रहता है।
विज्ञापन
शास्त्रीनगर निवासी युवती हापुड़ रोड स्थित एक स्कूल में शिक्षिका है। 15 दिन पूर्व शिक्षिका के मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉलर ने दोस्ती करने का दबाव बनाया। शिक्षिका ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन
उसके बाद आरोपी ने नंबर बदल-बदलकर शिक्षिका को कॉल करनी शुरू कर दी। शोहदे से परेशान शिक्षिका ने इसकी शिकायत पुलिस को ऑनलाइन की। लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं हुई और शोहदा उनको परेशान करने में लगा रहा।
विज्ञापन
Trending Videos
मनचले ने शिक्षिका पर तेजाब फेंकने की धमकी भी दे दी। शिक्षिका ने स्कूल जाना बंद किया तो स्कूल संचालक ने शिक्षिका को चेतावनी देनी शुरू कर दी। शोहदे से परेशान उक्त शिक्षिका ने थाने पहुंचकर बताया कि उनको खतरा है, जिसके चलते वह घर से भी नहीं निकल पा रही हैं। आरोपी धमकी देता है कि दोस्ती नहीं की तो वह चेहरे पर तेजाब फेंक देगा।
पूर्व मंत्री के घर के पास रहता आरोपी
मामला गंभीर था, इसको लेकर इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर ने पुलिस टीम बनाई। शिक्षिका से आरोपी का नंबर लेकर सर्विलांस टीम को भेजा। शाम को पता चला कि आरोपी जिशान है, जोकि कोतवाली में एक पूर्व मंत्री के आवास के पास रहता है। पुलिस टीम पहुंची, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। आरोपी एक फैक्टरी में काम करता है।

कहां है बेटियां सुरक्षित
मुख्यमंत्री ने बहू-बेटियों की सुरक्षा में एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया था। लेकिन वह ठंडे बस्ते में चला गया। शोहदे खुलेआम सड़कों पर घूम रहे है, जिसकी पुलिस को कोई फिक्र नहीं है। शास्त्रीनगर की शिक्षिका को एक मनचले रोजाना परेशान कर रहा है और पुलिस मदद तक नहीं कर रही है। ऑनलाइन शिकायत पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
जल्द करेंगे गिरफ्तार
मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार करेंगे। शिक्षिका को डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस मनचले पर बड़ी कार्रवाई करेगी। -अजय साहनी, एसएसपी