फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three youths robbed a laborer of his scooter; it was recovered from the village.

Meerut News: तीन युवकों ने मजदूर से लूटी स्कूटी, गांव से हुई बरामद

Wed, 09 Sep 2026 09:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
Three youths robbed a laborer of his scooter; it was recovered from the village.
शराब के नशे में थे तीनों युवक, प्राथमिकी दर्ज, आरोपी फरार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दौराला। अखित्यारपुर गांव में लोईया-मामूरी चौराहे पर मंगलवार रात एक मजदूर से तीन युवकों द्वारा स्कूटी लूट की सूचना पर थाना पुलिस दौड़ पड़ी। पुलिस ने अखित्यारपुर निवासी एक आरोपी के घेर से स्कूटी को बरामद कर लिया जबकि स्कूटी लूटेरे फरार हो गए। पीडित मजदूर ने थाने पर तहरीर दी। पुलिस स्कूटी लुटेरो की तलाश में जुटी हैं।

दौराला थाने पर दी तहरीर में सीएनजी प्लांट पर मजदूरी करने वाले बुलंदशहर निवासी वारिश ने बताया कि वह दौराला से वापस प्लांट पर लौट रहा था। रास्ते में अखित्यारपुर गांव स्थित लोईया मामूरी चौराहे पर पहुंचने पर वहां खडे अखित्यारपुर निवासी तीन युवक विपुल, रिषभ और गौरव ने उसको रोक लिया। तीनों युवक शराब के नशे में थे। तीनों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए उससे स्कूटी लूट ली और अखित्यारपुर की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन

युवको के स्कूटी लेकर भागने पर पीडित ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी लेते हुए आरोपियों की तलाश की। इस दौरान पुलिस ने रिषभ के घेर से वारिश की स्कूटी बरामद कर ली। सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि पीडित की तहरीर पर प्राथमिकी कर ली गई है। स्कूटी को बरामद कर लिया गया तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed