फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three youths on a motorcycle injured after being hit by an unidentified vehicle.

Meerut News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल

Wed, 15 Jul 2026 10:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Three youths on a motorcycle injured after being hit by an unidentified vehicle.
सोनू और उसके साथी नगर निगम में हैं कर्मचारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला (मेरठ)। दिल्ली-दून हाईवे पर बुधवार को दौराला फ्लाईओवर के ऊपर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी 25 वर्षीय सोनू अपने साथियों 18 वर्षीय अंकित और 19 वर्षीय चिराग के साथ बाइक से हरिद्वार जा रहा था। उनकी बाइक दौराला फ्लाईओवर पर पहुंची तो पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही दौराला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने उनके परिजनों को भी हादसे की जानकारी दी। फोन पर घायल सोनू के पिता ने बताया कि सोनू और उसके दोनों साथी गाजियाबाद नगर निगम में कर्मचारी हैं।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि हादसे में घायल सोनू की हालत गंभीर बनी हुई है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed