{"_id":"5f031ec0765b39198b3daf31","slug":"three-youth-has-killed-in-road-accident-in-budhana-of-muzaffarnagar-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत
Mon, 06 Jul 2020 06:23 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 06 Jul 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की।
विज्ञापन
बताया गया कि ये तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर मेरठ से जेसीबी मशीन का सामान लेकर शामली जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भंयकर थी कि मौके पर ही तीनों युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: पिता की पिस्टल से अचानक चली गोली, 11 साल के बेटे की मौत, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
सुनील (27 वर्ष) पुत्र नरेंद्र, कंचनपुरा परतापुर मेरठ, सुप्रीत (25 वर्ष) पुत्र ब्रजवीर निवासी परतापुर मेरठ व तीसरा अन्य अज्ञात युवक बाइक पर सवार थे। इन तीनों की हादसे में मौत हो गई है।
उधर, घटना की सूचना मिलते ही फुगाना थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद चालक ट्रक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस ने मृतकों के परिजनों को दी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/