फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crime News: 11-year-old son dies after being shot by father's pistol in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: पिता की पिस्टल से अचानक चली गोली, 11 साल के बेटे की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 06 Jul 2020 03:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 06 Jul 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
Crime News: 11-year-old son dies after being shot by father's pistol in Muzaffarnagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला मल्लूपुरा में सोमवार को एक घटना हो गई। यहां एक व्यक्ति की पिस्टल से अचानक गोली चल गई। जिससे उसके 11 साल के बेटे की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि बुढ़ाना निवासी श्रीकांत गत दिवस अपने परिवार के साथ यहां मल्लूपुरा स्थित अपनी ससुराल में आया था। आज यानि सोमवार सुबह जब वह जाने के लिए तैयार हो रहा था, तभी उसकी लाइसेंसी पिस्टल नीचे गिर गई। इस दौरान अचानक गोली चल गई और वह गोली उसके 11 साल के बेटे प्रियांशु को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शादी के आठ दिन बाद मायके में आई नवविवाहिता की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन मेरठ आते समय रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भिजवा दिया है। पुलिस अभी मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं श्रीकांत ने घटना की इत्तेफकिया तहरीर देकर कार्रवाई से इंकार किया है। लेकिन फिर भी पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed