{"_id":"5fca8cbe8ebc3ecfaa6d828a","slug":"three-vehicles-collide-in-fog-cantor-driver-dies-laward-news-mrt514100835","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में तीन वाहन आपस में भिडे़, कैंटर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में तीन वाहन आपस में भिडे़, कैंटर चालक की मौत
विज्ञापन

दौराला। सीजन में दूसरी बार सुबह के समय घना कोहरा छाने से दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आपस में तीन वाहन टकरा गए। हादसे में कैंटर चालक और परिचालक वाहन में ही फंस गए। वहीं, कैंटर से टकराकर बुलेट सवार एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने कैंटर में फंसे चालक-परिचालक व बुलेट सवार को अस्पताल पहुंचाया, जहां कैंटर चालक ने दम तोड़ दिया।
शुक्रवार सुबह दिल्ली-देहरादून हाईवे पर घना कोहरा छाया हुआ था। हरिद्वार की ओर से दिल्ली की तरफ जा रहा कैंटर दौराला में शराब ठेके के सामने कोहरे के चलते पीछे से ट्रक में जा घुसा। हादसे के बाद कैंटर चालक एटा निवासी रामबीर (47) और परिचालक पवन गाड़ी के अंदर फंस गए। वहीं, बुलेट सवार टिटौड़ा गांव निवासी अनिल भी कैंटर के पीछे टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने चालक व परिचालक को किसी तरह कैंटर से बाहर निकाला और तीनों घायलों को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान चालक रामबीर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तीनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर साइड में लगवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी है।
कैंटर में मिले रुपये जमा कराए
दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक रामबीर व परिचालक पवन को मोदीपुरम स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। कैंटर को साइड में लगवाने के दौरान दौराला थाने के सिपाही प्रवीण कुमार को कैंटर में 21 हजार रुपये मिले। प्रवीण ने ईमानदारी का परिचय देते हुए कैंटर में मिले रुपये थाने में जमा करा दिए।