फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three shots fired at molestation accused in the market, Lisadi Gate police station in-charge suspended

Meerut News: छेड़छाड़ के आरोपी को भरे बाजार तीन गोली मारीं, लिसाड़ी गेट थानेदार लाइन हाजिर

Sat, 05 Apr 2025 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Three shots fired at molestation accused in the market, Lisadi Gate police station in-charge suspended
कोर्ट में तारीख के बाद घर लौट रहा था, किदवईनगर में ताज पैलेस के पास किया हमला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में किदवईनगर में ताज पैलेस के पास भरे बाजार कुछ युवकों ने किदवईनगर निवासी छेड़छाड़ के आरोपी शाहवेज(25) को तीन गोलियां मारकर हत्या की कोशिश की गई। तीनों गोली पेट में लगने से वह गंभीर घायल हो गया। वारदात के समय शुक्रवार दोपहर ढाई बजे शाहवेज अपने मुकदमे की तारीख पर कोर्ट में पेश होकर घर लौट रहा था। परिजनों ने घायल को गढ़ रोड स्थित आनंद अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में एसएसपी ने थाना प्रभारी लिसाड़ी गेट सुभाष गौतम को लाइन हाजिर कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा से डेढ़ साल पहले शाहवेज ने छेड़छाड़ की थी। छात्रा ने शाहवेज के खिलाफ छेड़छाड और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कराया था। इसी मुकदमे में कोर्ट में पेश होने के लिए शाहवेज जा रहा था। तभी शाहवेज पीड़िता के पीड़िता पक्ष के युवक से कहासुनी हुई थी, जिसमें शाहवेज ने उसे देखने की धमकी दी थी। लौटते समय ताज पैलेस के पास नाला रोड पर शाहवेज ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़िता के परिवार के युवक को पीटा। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने शाहवेज पर फायरिंग कर शाहवेज को घायल कर दिया। अचानक हुई फायरिंग से वहां पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

लापरवाही बरतने पर की कार्रवाई
वारदात के बाद भी थाना प्रभारी सुभाष गौतम ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उसके बाद मेरठ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जीतू सिंह नागपाल को सूचना मिली तो वह घायल शाहवेज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि शाहवेज के पिता सगीर की ओर से पांच नामजद समेत आठ के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लापरवाही बरतने पर लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष गौतम काे लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
जिला अस्पताल में नहीं किया उपचार
मेरठ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जीतू सिंह नागपाल और अनस ठाकुर ने बताया कि वह प्यारे लाल जिला अस्पताल में घायल को उपचार के लिए लेकर अपनी कार में गए थे। वहां डाक्टरों ने किसी और अस्पताल में ले जाने के लिए कह दिया। जिसके बाद उन्होंने शाहवेज को अपनी गाड़ी में आनन्द अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने जीतू नागपाल को चेतावनी दी कि अपनी निजी कार में लेकर जा रहे हैं, तुम्हारी वीडियो बन गई है, तुम्हारे खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
--------
कचहरी से लेकर कांच के पुल तक पीटा, फिर गोलियां बरसाईं
पीड़ित के परिजनों ने बताया कि कचहरी से लेकर नाला रोड कांच के पुल तक रास्ते में बीच-बीच में आरोपियों ने शाहवेज की पिटाई की। पूरे रास्ते पीटा गया, नाला रोड पर कांच के पुल पर ले जाकर गोलियां बरसा दीं। जिसमें तीन गोली लगी है। भरे बाजार में गोलियां चलने से अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों में भी घुस गए। इतना ही नहीं दुकानदार अपनी दुकानों में घुस गए। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।

---------
लिसाड़ी गेट में तीन दिन से लगातार हो रही फायरिंग की घटना
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में तीन दिन से लगातार फायरिंग की घटनाएं हो रही है। बुधवार को शौकीन निवासी समर गार्डन के पैर में गोली लगी थी। बृहस्पतिवार को दो पक्षों के बीच विवाद में एक राहगीर के सिर को गोली छूकर निकली थी। जिसको उपचार के लिए भर्ती कराया था। अब शुक्रवार को एक बार फिर युवक को तीन गोली पेट में मार दी। इसके अलावा पहले भी कई बार फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed