फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   three routs will add to salarpur flyover

मवाना रोड पर सलारपुर से आगे फ्लाईओवर से जुड़ेंगे तीन मार्ग

Sat, 12 Feb 2022 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
three routs will add to salarpur  flyover
मेरठ-पौड़ी हाईवे पर सलारपुर फ्लाईओवर से जुड़ेंगे तीन मार्ग
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ-पौड़ी हाईवे के चौड़ीकरण की रफ्तार अब तेज गति से होने जा रही है। मेरठ से बिजनौर तक 54 किमी के मार्ग में कार्य चल रहा है। सड़क के दोनों ओर बिजली के पोल, सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया रहा है। सलारपुर में एक फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इस फ्लाईओवर से ही गढ़ रोड से मवाना रोड को जोड़ने वाले मार्ग और मवाना रोड को रुड़की रोड से जोड़ने वाले मार्ग को जोड़ा जाएगा। इन मार्गों को भी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
गढ़ रोड से मवाना रोड को जोड़ने के लिए आउटर रिंग रोड का कार्य चुनाव से पहले शुरू कर दिया गया था। यहां मिट्टी को समतल करने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा मवाना रोड से आगे रुड़की रोड तक मार्ग को बनाया जाना है। इसके लिए मुआवजा प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद एनएचएआई मेरठ इस 13.4 किमी मार्ग को बनाने की तैयारी करने लगा है। इसकी कुल परियोजना लागत 992 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

सलारपुर जलालपुर बनेगा इंटरचेंज
मवाना रोड पर स्थित सलारपुर जलालपुर पर इंटरचेंज बनाने की तैयारी की जा रही है। बिजनौर, हरिद्वार, गढ़ की ओर से आने वाले वाहन आसानी से इन मार्गों से जुड़ जाएंगे। इसी को देखते हुए एनएचएआई इंजीनियरों ने एक साथ मार्ग को जोड़ने के लिए इंटरचेंज डिजाइन किया है। इससे हाईवे से आने वाले वाहन शहर के अंदर न जाकर जाम मुक्त सफर पूरा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ-गढ़ हाईवे का हिस्सा हैं दो रिंग रोड
टाटा कंपनी मेरठ-गढ़ हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कर रही है। एनएचएआई द्वारा टाटा कंपनी को ही आउटर रिंग रोड का जिम्मा दिया गया है। गढ़ रोड स्थित भगवानपुर चट्टावन से मवाना रोड स्थित सलारपुर जलालपुर तक और हापुड़ रोड के शाकरपुर तक आउटर रिंग रोड बनाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed