फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three peoples injured in conflict in two side at Deoband of Saharanpur

देवबंद: दो पक्षों में संघर्ष, जमकर चले धारदार हथियार और कई लोग घायल, ये रही वजह

Sat, 08 Jun 2019 09:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 08 Jun 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
Three peoples injured in conflict in two side at Deoband of Saharanpur
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर के बन्हेडा खास गांव में खेत की डोल (मेड) काटने को लेकर शनिवार को दो पक्षों में कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। इसमें एक पक्ष द्वारा लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के अलावा पथराव भी किया गया। इस हमले में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। पुलिस ने मौके से 19 से लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

 
बन्हेडा खास निवासी साजिद ने अपने बाग में शुक्रवार को डोल लगाई थी। इसका गांव के ही गयूर पक्ष ने विरोध किया। लेकिन गांव के कुछ गण्यमान्य लोगों ने समझाकर मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि शनिवार को गयूर पक्ष ने गांव के बाहर से कुछ युवकों को बुला लिया और खेत में बंधी डोल को हटाना शुरू कर दिया। इसका साजिद, मुकम्मिल, अरशद आदि ने विरोध किया। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते धारदार हथियार चलने लगे। हमले में साजिद, अरशद और मुकम्मिल घायल हो गए। गांव के बाहर फायरिंग और शोर शराबा होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हमलावरों का घेराव कर उन्हें एक घर में बंद कर दिया। हमलावरों को छुड़ाने के लिए कुछ लोगों ने पथराव भी किया, जिससे अफरा तफरी मच गई। हालांकि गांव के गण्यमान्य लोगों ने एक बार फिर से आक्रोशित लोगों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीओ अजेय शर्मा और कोतवाल कुलदीप सिंह भारी पुलिस बल को लेकर गांव पहुंचे। पुलिस ने वहां से करीब 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया जिन्हें बाद में कोतवाली लाया गया। गांव में उपजे तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने घायल साजिद के चाचा अली बहादुर की तहरीर पर 20 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। कोतवाल कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव में अब तनाव की स्थिति नहीं है। लेकिन एहतियात के तौर पर पीएससी तैनात की गई है। 

उन्होंने बताया कि आरोपी गयूर, उमर दराज, वसीम, नफीस, जावेद, आदिल, सईद, कय्यूम, रिहान और इसी पक्ष के गांव गुनारसी निवासी अफसर, देवबंद के कोहला बस्ती निवासी मो. मोहसिन, मोहल्ला गुज्जरवाड़ा निवासी दानिश, असगर, मुस्तकिम, मंगलौर बस स्टैंड निवासी अहसान, आबिद, उस्मान एवं गांव लबकरी निवासी राजा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिन्हें मेडिकल के बाद जेल भेज दिया गया है। सीओ ने बताया कि गांव में अब शांति है। यदि किसी ने दोबारा से माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed