फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three people injured including a woman in accident in Saharanpur this morning

Accident: सहारनपुर में दर्दनाक हादसा, थ्री व्हीलर से बाइक टकराई, महिला समेत तीन घायल

Wed, 13 Jul 2022 11:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 13 Jul 2022 11:16 AM IST
सार

सहारनपुर में आज सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में थ्री व्हीलर चालक, महिला श्रद्धालु व बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Three people injured including a woman in accident in Saharanpur this morning
Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेहट थानाक्षेत्र में कलसिया तिराहे पर श्रद्धालुओं का थ्री-व्हीलर बाइक से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में थ्री-व्हीलर चालक, महिला श्रद्धालु व बाइक सवार घायल हुए हैं। इन्हें एंबुलेंस से बेहट सीएचसी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसा बुधवार सुबह 6 बजे हुआ।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शामली जनपद के गांव कुडाना निवासी रेखा पत्नी नीटू अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी-दर्शन के लिए आई थी। सुबह लौटते समय हाईवे पर कलसिया तिराहे के पास उनके थ्री व्हीलर से छुटमलपुर रोड से आ रही बाइक टकरा गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: सहारनपुर जिला कारागार में एक महिला समेत 24 कैदी एचआईवी संक्रमित, जानिए जेल अधीक्षिका ने क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक से टकराने के बाद थ्री व्हीलर पलट गया। हादसे में रेखा, चालक परवेश गिरी (35) पुत्र हीरालाल निवासी सिविद विहार कॉलोनी भूतेश्वर मंदिर रोड सहारनपुर व बाइक पर सवार  मोनू (25) पुत्र कृष्णलाल निवासी गांव सलूनी गंभीर रूप से घायल हो गए।

108 पर कॉल कर सूचना देने के बाद एंबुलेंस घायलों को लेने पहुंची, जिन्हें बेहट सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed