फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three people injured in collision with stray cattle

Meerut News: लावारिश गोवंश की टक्कर से तीन लोग घायल

Thu, 04 Jun 2026 08:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
Three people injured in collision with stray cattle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। कस्बा खरखौदा में लावारिश पशुओं का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आवारा पशु ठेला संचालकों व्यापारियों व घरों में घुसकर भी लोगों को घायल कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को व्यापारी मांगू अग्रवाल घर से अपने प्रतिष्ठान पर जा रहा थे। रास्ते में लावारिश गोवंश ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। वहीं, बृहस्पतिवार को दोपहर के समय अपने मकान के बाहर बैठी पूर्व सभासद शकुंतला देवी को लावारिश गोवंश ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। दो दिन पहले मेन बस स्टैंड पर सतपाल सैनी अपने ठेले पर फल बेच रशे थे। पीछे से आए लावारिश गोवंश ने उसे टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कस्बा निवासी लोगों का कहना है कि नगर पंचायत स्तर पर कई बार इस मामले की शिकायत की जा चुकी है लेकिन निस्तारण नहीं होता। मेन बस स्टैंड सहित बाजार में शाम के समय भीड़ अधिक होती है जिससे भविष्य में कभी भी यह गोवंश बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इससे पहले भी यह लावारिश पशु कई लोगों को गंभीर रूप से घायल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed