फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three people including a newspaper agent died in road accidents in Meerut, atmosphere of grief in families

टूटा गमों का पहाड़: बुझे तीन घरों के चिराग, समाचार पत्र एजेंट को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत, हर तरफ मचा कोहराम

Fri, 06 Oct 2023 01:22 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 06 Oct 2023 01:22 AM IST
सार

Accident in Meerut : मेरठ में अलग-अलग हादसों में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि समाचार पत्र एजेंट को ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Three people including a newspaper agent died in road accidents in Meerut, atmosphere of grief in families
समाचार पत्र एजेंट का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मेरठ जनपद में तीन परिवारों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। जिले में अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आगे विस्तार से तीनों घटनाओं के बारे में जानिए।

विज्ञापन


घटना - 1
ट्रक से कुचलकर समाचार पत्र एजेंट की मौत

मेरठ के मेडिकल थानाक्षेत्र में गढ़ रोड पर आनंद अस्पताल के सामने बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार समाचार पत्र एजेंट अमित कुमार गुप्ता (40) को कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दो और ट्रक कुचलते हुए निकल गए। आसपास के लोगों ने बताया कि पुलिस की 112 गाड़ी वहां पहुंची तो उन्होंने ट्रकों का पीछा करने का प्रयास नहीं किया। आगे भी पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। ऐसा होता तो दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया छीनने वाले आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया जाता।

विज्ञापन

जागृति विहार निवासी वर्षीय अमित कुमार गुप्ता अपने पिता महेंद्र गुप्ता के साथ समाचार पत्र एजेंट थे। लंबे समय से वे अखबारों से जुड़े हुए थे। बृहस्पतिवार सुबह सवा चार बजे के करीब अमित कुमार स्कूटी से शास्त्रीनगर सेंटर के लिए निकले। जैसे ही वे जागृति विहार की तरफ जाने वाली सड़क से गढ़ रोड पर पहुंचे तो पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। ट्रक के नीचे आने से अमित की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

वहीं, 20 मिनट बाद अमित के पिता भी सेंटर से निकले तो सड़क पर भीड़ देखकर रुक गए। उन्होंने देखा कि अमित की स्कूटी सड़क पर पड़ी हुई थी, बेटे की मौत हो चुकी थी। बदहवास पिता वहीं पर बैठ गए। अमित की मौत की सूचना उनकी पत्नी मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स माधवी अग्रवाल को दी गई। आसपास के लोगों ने बताया कि ट्रक से कुचलने के बाद दो और ट्रक शरीर को कुचलकर निकल गए। तीनों ट्रकों पर पीली पॉलीथिन बंधी हुई। पुलिस की 112 गाड़ी पहुंची लेकिन पुलिसकमिर्यों ने ट्रक को पकड़ने का प्रयास नहीं किया। अगर शहर में दूसरे थानों की पुलिस को सूचना दे दी जाती तो आरोपी चालक पकड़ा जा सकता था। लोगों का कहना था कि ट्रक की स्पीड बहुत तेज थी।

विज्ञापन

परिवार पर टूटा गमों का पहाड़
अमित की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। अमित के बेटे शौर्य गुप्ता आठवीं कक्षा में हैं। बेटी अवंतिका गुप्ता चौथी कक्षा में हैं। बेटे की मौत के बाद पिता सदमे में आ गए। पत्नी और बच्चों का रो-रोक बुरा हाल हो गया। हादसे की सूचना पर बड़ी संख्या में समाचार पत्र विक्रेता पहुंच गए। हर किसी की आंख नम हो गईं। बताया कि अमित बेहद व्यवहार कुशल थे। वे बड़ी मेहनत के साथ काम करते थे। परिजनों की हालत देखकर लोगों की समझ में नहीं आ रहा था कि ढाढस बंधाएं तो कैसे। पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार सूरजकुंड स्थित श्मसान घाट पर किया गया। बेटे शौर्य ने मुख्गानि दी तो हर किसी की रुलाई फूट पड़ी।

मेडिकल थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि ट्रक के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं, पूरे प्रकरण में सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया का कहना है कि ट्रक के नंबर का पता लगाने के लिए सड़क किनारे लगे सीसीटीवी की फुटेज निकलवाई जा रही है। पीवीआरवी कितने बजे मौके पर पहुंची, इसकी जानकारी ली जा रही है।

घटना - 2
हादसे में बाइक सवार की मौत

मेरठ में मेडिकल थाना क्षेत्र काली नदी पुल के पास बीते बुधवार रात हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मऊखास निवासी इमरान (27) बुधवार रात मेरठ से वापस रात दस बजे बाइक से घर लौट रहा था। जब काली नदी के पास पहुंचा किसी वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल एसओ अवधेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

घटना - 3
ट्रक की टक्कर से हाईवे पार कर रहे राजमिस्त्री की मौत

मेरठ के मोदीपुरम में डौरली निवासी एक राजमिस्त्री को बृहस्पतिवार देर रात हाईवे पार करने के दौरान ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और ट्रक को कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें: होटलों में पड़ा छापा: पुलिस को देख भागने लगे प्रेमी जोड़े, मचा हड़कंप, युवकों के साथ पकड़ी गईं युवतियां

डौरली निवासी पुष्पेंद्र (50) राज मिस्त्री का कार्य करता था। बृहस्पतिवार को पुरानी एलआईसी के सामने से ऑटो में बैठने के लिए हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रहे ट्रक की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और ट्रक कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पहचान कराकर मृतक के परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि पुष्पेंद्र अविवाहित था। थाना प्रभारी राजेश कांबोज का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: अधूरा प्रेम: एक-दूजे का हाथ पकड़ा और लगा ली फांसी, मरने से पहले आमिर ने फोन पर कही ये बात, उड़ गए थे होश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed