फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three people have died in road accident in Kharkhoda of Meerut

UP News : मेरठ के खरखौदा में हादसों का कहर, बाइक सवार समेत तीन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 04 Dec 2023 06:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 04 Dec 2023 06:42 PM IST
सार

Meerut Accident News : मेरठ के खरखौदा में सोमवार को हादसों का कहर बरपा। यहां अलग-अलग हादसों में बाइक सवार समेत तीन की मौत हो गई।

विज्ञापन
Three people have died in road accident in Kharkhoda of Meerut
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मेरठ जनपद के खरखौदा में मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर तीन-अलग हादसों में तीन लोगों की हो गई। खरखौदा क्षेत्र में रविवार रात दो दुर्घटनाएं राष्ट्रीय राजमार्ग-334 (मेरठ-बुलंदशहर) पर हुईं। इसमें एक कार सवार और एक बाइक सवार की मौत हुई। वहीं, गांव कैली में गोरखनाथ मंदिर के सामने रोडवेज बस की टक्कर से घायल अज्ञात युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


खरखौदा निवासी पूर्व सभासद देवेंद्र त्यागी का इकलौता बेटा शिवम त्यागी (28) कार से हापुड़ क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। जैसे ही कार नालपुर कट के पास पहुंची तो हापुड़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही टूरिस्ट बस ने कार को टक्कर मार दी। कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में शिवम त्यागी की मौके पर ही मौत हो गई। बुरी तरह से गाड़ी में फंसे शिवम के शव को पुलिस ने गाड़ी से बाहर निकाला।
विज्ञापन

 

दूसरे हादसे में खरखौदा निवासी लाल सिंह (28) वर्षीय पुत्र दीवान सिंह हलवाई का काम करता था। रविवार रात वह मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर धनौटा के सामने लोहिया फार्म हाउस में काम करके लौट रहा था। जैसे ही ही बिजौली संपर्क मार्ग पर कट के सामने पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। उसने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: बॉलीवुड का विलेन बना असली खलनायक, रिवॉल्वर से बरसाईं दनादन गोलियां, मर्डर से हर तरफ दहशत

 

तीसरी घटना में हापुड़ मार्ग पर गांव कैली में बाबा गोरखनाथ मंदिर के सामने एक युवक सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान अनुबंधित रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल में भर्ती कर दिया। उपचार के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। अब तक शव की शनाख्त नहीं हो सकी थी।

यह भी पढ़ें: खून का बदला खून: एलानिया कत्ल से दहल उठा था पूरा गांव, जेल से जमानत पर आए भाइयों ने अंकित को दी दर्दनाक मौत

दो बहनों का भाई था शिवम
शिवम त्यागी दो बहनों का इकलौता भाई था। वह दिल्ली में एक दवा कंपनी में केमिस्ट था। हापुड़ क्षेत्र में एक शादी समारोह में होने जाते समय यह हादसा हुआ। शिवम की मौत पर परिवार का बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed