{"_id":"5ebe885a8ebc3ee0a3019ac4","slug":"three-patients-report-positive-after-being-sent-home-from-quarantine-center-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: क्वारंटीन सेंटर से घर भेजे तीन मरीज, रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: क्वारंटीन सेंटर से घर भेजे तीन मरीज, रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मचा हड़कंप
Fri, 15 May 2020 05:47 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 15 May 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ जनपद में रजबन बाजार क्षेत्र की कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आए तीन लोगों को क्वारंटीन सेंटर से डिस्चार्ज करने के बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बिना रिपोर्ट देखे आईसोलेट लोगों को घर भेजने में सेंटर प्रभारी की लापरवाही सामने आई है। बृहस्पतिवार देर रात स्वास्थ्य विभाग ने आनन फानन में इन लोगों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
यह मामला सदर बाजार क्षेत्र का है। यहां एक महिला में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद महिला के संपर्क में आए क्षेत्र के 42 लोगों को नेशनल इंटर कॉलेज के क्वारंटीन सेंटर भेजा गया था। यहां इनकी लगातार जांच हो रही थी। नियमानुसार आइसोलेशन सेंटर में रखे गए लोगों की छठवें और 14वें दिन सैंपल एकत्र किए जाते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ मेडिकल कॉलेज से कोरोना संक्रमित फरार, पूछताछ में बताया- कपड़े लेने गया था घर
विज्ञापन
छठवें दिन लिए गए सैंपल में कई लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। 14वें दिन सैंपल लेने के बाद दो महिलाओं और एक किशोरी को डिस्चार्ज कर सेंटर प्रभारी ने उनको घर भेज दिया। उनके घर में एक बुजुर्ग महिला बीमार थी। उनकी देखभाल के लिए क्वारंटीन इन तीनों लोगों को छोड़ा गया। इनमें किसी प्रकार के लक्षण नहीं दिखाई दे रहे थे। बृहस्पतिवार रात इन तीनों लोगों की रिपोर्ट आई तो उसमें सभी को कोरोना की पुष्टि हुई। जानकारी के बाद पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम में खलबली मच गई।
वहीं देर रात ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों महिलाओं और किशोरी को मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/