{"_id":"5ebe83058ebc3e90984db61d","slug":"meerut-up-uttar-pradesh-coronavirus-news-in-hindi-corona-patient-was-escaped-from-meerut-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ मेडिकल कॉलेज से कोरोना संक्रमित फरार, पूछताछ में बताया- कपड़े लेने गया था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ मेडिकल कॉलेज से कोरोना संक्रमित फरार, पूछताछ में बताया- कपड़े लेने गया था घर
Fri, 15 May 2020 05:25 PM IST
कपिल kapil
अनुपम गौड़, अमर उजाला, मेरठ
अनुपम गौड़, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 15 May 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
मेरठ मेडिकल कालेज
- फोटो : amar ujala
मेरठ मेडिकल कालेज से कोरोना संक्रमित मरीज फरार हो गया। ऐसे में मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि बहसूमा निवासी मरीज सुभारती अस्पताल में भर्ती था। 11 मई को उसे मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया। मरीज के भागने की घटना कई घंटों तक मेडिकल प्रशासन छुपाए रहा।
विज्ञापन
फोन पर मरीज ने अमर उजाला संवाददाता को बताया कि वह अस्पताल से भागा नहीं। घर से कपड़े लेने गया था। अब वापस अस्पताल जा रहा है। फोन पर बात करने के दौरान मरीज एक गाड़ी में बैठा था। उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी था। उसने बताया कि अस्पताल के बाहर से ही एंबुलेंस की थी। इसके लिए 1200 रुपये भाड़ा दिया। अस्पताल लौटने के लिए भी 2000 रुपये दिए हैं। मेडिकल कॉलेज की निजी सुरक्षा व्यवस्था के अलावा पुलिस का भी पहरा रहता है। ऐसे में सवाल यह है कि मरीज कैसे फरार हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: अब सप्ताह में दो दिन रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन, घर से निकलने पर होगी पाबंदी, डीएम ने की घोषणा
विज्ञापन
वहीं एसओ मेडिकल कुलवीर सिंह का कहना है कि मरीज के मोबाइल नंबर के आधार पर उसको सुभारती के पास से ट्रेस किया गया है। रात में ही मरीज को मेडिकल कॉलेज में दाखिल कर दिया गया है।
सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल ने भी रात में मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि मरीज कोरोना संक्रमित है। मेडिकल टीम उसकी जांच कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/