फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three members of aDelhi based family died in an accident in Muzaffarnagar up

दर्दनाक हादसा: मुजफ्फरनगर में ट्रक ने बाइक को कुचला, महिला सहित तीन की मौत

Fri, 30 Nov 2018 05:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 30 Nov 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
Three members of aDelhi based family died in an accident in Muzaffarnagar up
accident

यूपी के मुजफ्फरनगर में आज दोपहर एक दर्दनाक हादसे में मां-बाप और बेटे की मौत हो गई। मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। 

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर मुजफ्फरनगर-सहारनपुर मार्ग पर रोहाना क्षेत्र में गांव मलीरा के नजदीक एक बाइक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आस पास हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार म़ृतकों की पहचान शास्त्री पार्क दिल्ली के रहने वाले सलीम उम्र 52, उनकी पत्नी बानो उम्र 50 वर्ष तथा बेटे भूरा उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि ये तीनों बाइक पर सवार होकर दिल्ली से देवबंद जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। 

वहीं मुजफ्फरनगर के मल्लूपुरा निवासी और मृतक सलीम के दामाद आरिफ कुरैशी ने शहर कोतवाली में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ट्रक चालक मौके से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed