{"_id":"6ae89f970239b32fa70f60ce","slug":"three-member-committee-formed-for-the-reinstatement-of-contractual-workers-meerut-news-c-72-1-mct1004-162099-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: संविदाकर्मियों की बहाली के लिए बनाई तीन सदस्यीय समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: संविदाकर्मियों की बहाली के लिए बनाई तीन सदस्यीय समिति
विज्ञापन
शहर से मार्च 2026 में हटाए गए थे 168 संविदाकर्मी, शासन ने दिए थे बहाली के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मार्च 2026 में विद्युत विभाग में मेरठ महानगर से हटाए गए 168 संविदाकर्मियों की बहाली की उम्मीद बढ़ गई है। विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम रजनीकांत मिश्र ने इसके लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति को ही संविदाकर्मियों की बहाली का अधिकार दिया गया है।
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने मेरठ महानगर में वर्टिकल सिस्टम लागू कर दिया। इसके तहत बिजली से जुड़े तकनीकी कार्यों (विद्युत लाइनों का रखरखाव) और व्यावसायिक कार्यों (मीटर रीडिंग, बिलिंग, राजस्व संग्रह, उपभोक्ता सेवाएं) को पूरी तरह से अलग-अलग कर दिया। जिससे शिकायतें सीधे केंद्रीय स्तर से निस्तारित की जाती है। इसके बाद 168 संविदाकर्मियों की छंटनी कर दी गई और महानगर में केवल 435 संविदाकर्मी ही कार्यरत रह गए।
गर्मियों के सीजन में फाल्ट और बेतहाशा बिजली कटौती होने पर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद से शासन ने हटाए गए संविदाकर्मियों को फिर से सेवा में लेने का आदेश जारी किया। मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम रजनीकांत मिश्र ने कर्मचारियों की बहाली के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।
विज्ञापन
नई कंपनी के अनुबंध में नियोजित किए जाने से रह गए संविदाकर्मियों की सूची इस समिति के माध्यम से ही बनेगी। इस समिति में अधीक्षण अभियंता मेरठ क्षेत्र प्रथम मनोज कुमार यादव, अधिशासी अभियंता साउथ धर्मवीर सिंह, लेखाकार रविंद्र कुमार को शामिल किया गया है। सूची में पूर्व में इन बिंदुओं के आधार पर निष्कासित एवं ब्लैक लिस्टेट संविदा कार्मिकों को शामिल नहीं किया जाएगा। शारीरिक रूप से फिट व उत्तम स्वास्थ्य वाले संविदाकर्मियों को 60 वर्ष की आयु तक कार्य पर लिया जाएगा। इसके लिए उन्हें पंजीकृत मेडिकल प्रैक्टिशनर द्वारा जारी फिटनेस सर्टिफिकेट जमा कराना होगा।