फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three killed by Corona, 141 new patients found

मिठाई की दुकानों पर चला अभियान, चार संक्रमित

Mon, 09 Nov 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Three killed by Corona, 141 new patients found
कोरोना से तीन की मौत, 141 नए मरीज मिले
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना संक्रमितों की संख्या फिर बढ़ने लगी है। रविवार को कोरोना के 141 नए मरीज मिले हैं जबकि तीन लोगों की मौत हो गई। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि तीनों मौत सुभारती अस्पताल में हुई हैं। इनमें एक महिला और दो पुरुष थे। नए मरीजों में स्वास्थ्य कर्मी, घरेलू महिलाएं, स्टूडेंट्स, नौकरीपेशा और कारोबारी आदि शामिल हैं। रविवार को 3737 सैंपलों की जांच हुई। 170 मरीजों की छुट्टी हुई है। 793 लोग होम आइसोलेशन में हैं। बाकी अस्पतालों में भर्ती हैं। पिछले तीन दिन में 401 मरीज मिल चुके हैं और 7 लोगों की मौत हो चुकी है।
मरीज की मौत, डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन निलंबित
मेरठ। गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल से पिछले दिनों बिना एंबुलेंस कोरोना संक्रमित मरीज को रेफर किया गया था। परीक्षितगढ़ निवासी इस मरीज की ऑक्सीजन 52 थी, जिस कारण मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में इसकी शिकायत कर लापरवाही का आरोप लगाया था। इस मामले में चिकित्सक के स्पष्टीकरण से स्वास्थ्य विभाग संतुष्ट नहीं है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि चिकित्सक डॉ. प्रवीण राठी का रजिस्ट्रेशन निलंबित किया गया है। वह एमडी मेडिसिन हैं। मरीज को एंबुलेंस में रेफर करना चाहिए था।
विज्ञापन

मिठाई की दुकानों पर चला अभियान
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को मिठाई की दुकानों पर एंटीजन किट से 1007 लोगों की जांच की गई। इनमें तीन कैंट क्षेत्र और एक मवाना का व्यक्ति संक्रमित निकला। वहीं, अर्बन हेल्थ सेंटर कैंट का कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम ने निरीक्षण कर जाना कि होम आइसोलेशन में रहे लोगों का हाल कैसे लिया जा रहा है। कितने लोगों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। कैंट क्षेत्र में पिछले दो माह में 11 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीन के लिए जल्द डाटा होगा तैयार
मेरठ। वैक्सीन के लिए लगभग सभी सरकारी संस्थाओं का डाटा उपलब्ध हो चुका है। निजी संस्थानों को भी ई-मेल के जरिये प्रपत्र के माध्यम से उनके कर्मचारियों का डाटा मांगा गया है, जिसमें से संस्थानों ने डाटा साझा किया है। सीएमओ ने बताया कि शेष संस्थानों से ई-मेल और फोन के माध्यम से समन्वय स्थापित किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द पूरा डाटा प्राप्त किया जा सके। गौरतलब है कि पहले कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन लगेगी। उम्मीद है कि जनवरी में यह शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed