फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three injured in a fight for not painting the house even after taking the contract, case filed against nine people

ठेका लेने के बाद भी रंगाई नहीं करने पर मारपीट में तीन घायल, नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज

Thu, 03 Jul 2025 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Three injured in a fight for not painting the house even after taking the contract, case filed against nine people
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव मानपुरी में मकान की रंगाई पुताई के नाम पर पैसे लेने के बाद भी काम नहीं करने को लेकर विवाद हो गया। आरोपियों ने पंचायत में राकेश उर्फ बिट्टू पुत्र भीम सिंह पक्ष के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में राकेश पक्ष से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव मानपुरी निवासी राकेश उर्फ बिट्टू ने तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले गांव निवासी दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने उसके मकान की रंगाई पुताई का ठेका दिया था। आरोपी ने मजदूरी के रूप में कुछ रुपये पहले ही ले लिए थे। इसके बाद भी आरोपी ने मकान में पुताई का काम नहीं किया। मंगलवार को जब उसे मकान में पुताई के लिए कहा तो किसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामले में देर रात गांव के कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को बुलाकर पंचायत बैठाई।
विज्ञापन

बताया कि आरोपियों ने पंचायत में ही उसके साथ गाली गलौज कर दी। गाली का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में अनिकेत, वीर सिंह व राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पीड़ित ने आरोपी मनोज, रवि, सुनील, सौरभ, गौरव, राजेश, विवेक, गौरव व गोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed