फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three including newlyweds died in separate accidents on Delhi-Doon Highway in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर : दिल्ली-दून हाईवे और चरथावल रोड पर हुए हादसों में नवविवाहिता समेत तीन की मौत

Tue, 22 Jun 2021 08:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 22 Jun 2021 08:50 PM IST
सार

एक हादसे में हरियाणा के तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें दो की मौत हो गई। वहीं चरथावल थानाक्षेत्र निवासी एक नवविवाहिता की भी स्पीडब्रेकर पर बाइक फिसलने से मौत हो गई। 

विज्ञापन
Three including newlyweds died in separate accidents on Delhi-Doon Highway in Muzaffarnagar
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे और चरथावल मार्ग पर हुए अलग-अलग हादसों में नवविवाहिता समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दो युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए, जबकि नवविवाहिता के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


हरियाणा के जनपद पानीपत के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र की सतकरतार कॉलोनी निवासी रवि और न्यू आरके पुरम निवासी अरविंद अपने एक अन्य साथी हिमांशु के साथ बुलेट बाइक पर उत्तराखंड गए थे। मंगलवार को हरिद्वार से लौटते समय दिल्ली-दून हाईवे स्थित गांव बिजोपुरा के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक आगे चल रही भैंसा-बुग्गी में जा घुसी।
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान रवि व अरविंद की मौत हो गई, जबकि हिमांशु की हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, चरथावल क्षेत्र के गांव हैबतपुर निवासी शिखा की शादी करीब एक माह पूर्व सहारनपुर निवासी युवक से हुई थी। वर्तमान में नवविवाहिता मायके आई हुई थी। मंगलवार दोपहर शिखा अपने भाई नितिन के साथ बाइक पर बैठकर खरीदारी के लिए मुजफ्फरनगर आई थी।


रास्ते में जब भाई-बहन गांव सलेमपुर के निकट पहुंचे, अचानक सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर तेज रफ्तार बाइक उछल गई। इससे पीछे सीट पर बैठी शिखा सिर के बल सड़क पर जा गिरी और अचेत हो गई।

भाई नितिन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे और पुलिस कार्रवाई से इनकार कर शव को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed