फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three friends killed in car-bike collision on Delhi–Dehradun Expressway

UP: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से तीन दोस्तों की मौत, एक किमी तक घिसटती रही बाइक

Fri, 24 Apr 2026 09:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 24 Apr 2026 09:40 PM IST
सार

शामली के बाबरी इंटरचेंज के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था और हादसे के बाद कार बाइक को करीब एक किलोमीटर तक घसीटती रही।

विज्ञापन
Three friends killed in car-bike collision on Delhi–Dehradun Expressway
अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। बाबरी इंटरचेंज के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


बाबरी इंटरचेंज के पास हुआ हादसा
यह हादसा थानाभवन क्षेत्र के हसनपुर लुहारी के पास बाबरी कट पर शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे हुआ। जानकारी के अनुसार हरड़ फतेहपुर निवासी 32 वर्षीय राजू अपने दोस्तों हिरनवाड़ा निवासी 40 वर्षीय बिट्टू उर्फ राजेंद्र पुत्र ओमबीर और सुभाष पुत्र रणवीर के साथ बाइक से शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही उनकी बाइक बाबरी कट के पास पहुंची, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: आतंकी कनेक्शन: बिजनौर से दो और गिरफ्तारी, नेटवर्क का खुलासा, सऊदी में बैठे आकिब-आजाद की तलाश
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हादसे के बाद बाइक को घसीटती रही कार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद कार बाइक को करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस और सीओ मौके पर पहुंचे। वहीं ग्रामीणों ने आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कुछ देर हंगामा भी किया, लेकिन पुलिस के समझाने पर लोग शांत हो गए। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तीनों दोस्तों में थी गहरी दोस्ती
परिजनों के अनुसार राजू, राजेंद्र और सुभाष के बीच गहरी दोस्ती थी। तीनों अक्सर साथ ही शादी और अन्य कार्यक्रमों में जाते थे। इलाके में उनकी दोस्ती की मिसाल दी जाती थी। तीनों की एक साथ मौत की खबर से गांव और परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने के बाद आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हेलमेट नहीं पहनने से बढ़ा हादसे का खतरा
पुलिस के अनुसार तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था। विशेषज्ञों का मानना है कि हेलमेट न पहनने से ऐसे हादसों में मौत का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed