फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Two more arrested in terror link case, six accused held so far; Aqib and Azad still absconding

आतंकी कनेक्शन: बिजनौर से दो और गिरफ्तारी, नेटवर्क का खुलासा, सऊदी में बैठे आकिब-आजाद की तलाश

Fri, 24 Apr 2026 08:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 24 Apr 2026 08:31 PM IST
सार

बिजनौर में आतंकी कनेक्शन मामले में पुलिस ने दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। अब तक छह आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जबकि सऊदी अरब में बैठे आकिब और आजाद की गिरफ्तारी बाकी है।

विज्ञापन
Bijnor: Two more arrested in terror link case, six accused held so far; Aqib and Azad still absconding
- फोटो : ANI

विस्तार

बिजनौर में देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े आतंकी कनेक्शन मामले में पुलिस ने दो और संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि सऊदी अरब में बैठे दो मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन


नांगल सोती पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

पुलिस ने जुल्फिकार उर्फ राका निवासी साहबपुरा रतन थाना किरतपुर और आरिफ मलिक निवासी खाईखेड़ी नजीबाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जुल्फिकार पिछले दो वर्षों से तमिलनाडु में रहकर नाई का काम कर रहा था और इसी दौरान वह मेरठ निवासी आकिब के संपर्क में आया।

विज्ञापन


वहीं आरिफ ने आपराधिक प्रवृत्ति के युवकों का एक समूह बना रखा था। बताया गया कि पिछले वर्ष फरवरी में आकिब ने आरिफ के घर के सामने फायरिंग भी कराई थी, लेकिन इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिए जुड़ा नेटवर्क

जांच में सामने आया कि आरिफ सोशल मीडिया के माध्यम से सऊदी अरब में बैठे आकिब के संपर्क में था। जब इस मामले में गिरफ्तारियां शुरू हुईं तो आकिब ने व्हाट्सएप के जरिए आरिफ को फोटो और वीडियो डिलीट करने की चेतावनी दी।
 

पुलिस के मुताबिक आकिब सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और वीडियो साझा करता था, जिनका उद्देश्य सांप्रदायिक तनाव पैदा करना और लोगों को उकसाना बताया जा रहा है।
 

पहले भी चार आरोपी हो चुके गिरफ्तार

इस मामले में इससे पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें दक्षिण अफ्रीका में रह रहे बिजनौर के मैजुल को भारत लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया था। इसके अलावा उवैद मलिक निवासी टांडामाईदास थाना नगीना देहात, जलाल हैदर और समीर को भी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

हथियारों के प्रदर्शन वाला वीडियो बना था मामला

यह मामला तब सामने आया जब नवंबर में मेरठ के गांव सठला निवासी आकिब ने इंस्टाग्राम के जरिए वीडियो कॉल की थी। इस कॉल में मैजुल भी जुड़ा हुआ था और उसमें आकिब कथित तौर पर एके-47 और हैंड ग्रेनेड जैसे हथियारों का प्रदर्शन करता दिखाई दिया था।
 

वीडियो वायरल होने के बाद 23 नवंबर को नांगल सोती थाने में मामला दर्ज किया गया। बाद में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एटीएस की जांच के दौरान इस वीडियो को आतंकी कनेक्शन से जोड़कर देखा गया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी।


दो आरोपी अब भी फरार

पुलिस के अनुसार इस नेटवर्क से जुड़े मेरठ निवासी आकिब और बिजनौर के आजाद अभी फरार हैं। दोनों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed