फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three friends died in accident on eastern peripheral expressway at Baghpat City

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन दोस्तों की मौत, एक ही कार में थे सवार

Sat, 06 Jun 2020 06:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 06 Jun 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
Three friends died in accident on eastern peripheral expressway at Baghpat City
ट्रक से टकराई कार - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में शनिवार को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में मौके पर ही तीन दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


मीरपुर निवासी आशू, सोनू पुत्र हरपाल, महेश पुत्र हरस्वरूप तीनों दोस्त स्विफ्ट डिजायर कार से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से मुरादनगर जा रहे थे। जब ये रटौल अंडरपास के पास पहुंचे तो वहां रेत से भरे ट्रक से उनकी कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल, पंडित जी के अंतिम संस्कार के लिए आगे आया मुस्लिम समाज
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हादसे के बाद राहगीर घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लेकिन तीनों शव कार में बुरी तरह फंसे हुए थे। इसके बाद राहगीरों और खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने बमुश्किल शवों को कार से बाहर निकाला।

वहीं आधार कार्ड से उनकी पहचान हुई। पुलिस ने मीरपुर गाजियाबाद उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर उनके परिजन एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे, जहां मृतक आशू के छोटे भाई नीशू ने बताया कि तीनों दोस्त घर से शनिवार सुबह निकले थे। वहीं पुलिस को कार से एक लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद हुई है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed