फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Peoples of Muslim society have cremated the dead body of a Pandit ji in Muzaffarnagar

पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल, पंडित जी के अंतिम संस्कार के लिए आगे आया मुस्लिम समाज

Sat, 06 Jun 2020 05:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 06 Jun 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
Peoples of Muslim society have cremated the dead body of a Pandit ji in Muzaffarnagar
मुस्लिम समाज के लोगों ने पंडित जी अर्थी को दिया कंधा - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जनपद के गांव कसेरवा में मुस्लिम समाज के लोगों ने भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेेश की है। कोरोना के डर से एक समुदाय के लोग पंडित जी की शवयात्रा में शामिल नहीं हुए। वही मुस्लिम समाज के लोगों ने शवयात्रा में शामिल होने के साथ अर्थी को कांधा देकर भाईचारे की मिसाल कायम की। उनके इस कार्य की इलाके में सभी सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन


जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र का कसेरवा मुस्लिम बाहुल्य गांव है। गांव में हिन्दू समुदाय के कम ही परिवार रहते हैं। बृहस्पतिवार की शाम गांव में एकलौते ब्राह्मण परिवार के मुखिया पंडित ब्रजभूषण शर्मा (60 वर्ष) का ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। परिवार के अन्य लोगों ने उनके निधन की सूचना रिश्तेदारों को दी तो वह भी गांव में पहुंच गए। देर शाम होने के कारण बृहस्पतिवार को मृतक का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। बावजूद इसके एक समुदाय के लोग कोरोना के भय के चलते घरों से बाहर नहीं निकले और मृतक के परिजनों को सांत्वना देने उनके घर भी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बीकॉम पास युवती को प्रेम जाल में फंसाया, फिर धोखा... बेरहम शाकिब ने किए थे शरीर के दो टुकड़े, खौफनाक है कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार सुबह मृतक का अंतिम संस्कार होना था, लेकिन एक समुदाय के लोगों द्वारा न आने पर ग्राम प्रधान पति के अलावा कासिम चौधरी, कारी जाहिद हसन, चौधरी रहीसुद्दीन, तालिब चौधरी, फरमान चौधरी सहित मुस्लिम समुदाय के दर्जनों लोग मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक की शवयात्रा में शामिल होने के साथ ही अर्थी को कांधा देकर श्मशान घाट तक पहुंचाकर परिजनों के साथ अंतिम संस्कार कराया।


सीआरपीएफ में जवान कासिम अली ने बताया कि गांव में हिन्दू-मुस्लिम मिलजुल कर रहते हैं। एक दूसरे के सुख दुख में साथ रहते हैं। कोरोना के भय के चलते कुछ लोग अपना फर्ज भूल गए, किन्तु ग्रामीणों ने कोरोना के भय को पीछे छोड़ते हुए अपना फर्ज अदा किया।

ग्राम प्रधान पति अखलाक अहमद का कहना है कि ग्रामीणों ने अपना फर्ज अदा कर मिसाल कायम की है। आगे भी ग्रामीण गांव में इसी प्रकार भाईचारा बनाए रखें। मृतक पंडित जी के पुत्र दीपक शर्मा ने पिता को मुखाग्नि दी। उधर, क्षेत्र में सभी मुस्लिम समाज की सराहना कर रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed