फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three divorces beaten up for non-fulfillment of demand for bullet

बुलेट की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर दिया तीन तलाक

Sun, 31 Jan 2021 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Three divorces beaten up for non-fulfillment of demand for bullet
बुलेट की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर दिया तीन तलाक
विज्ञापन

रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव दमगढ़ी में बुलेट की मांग पूरी न होने पर पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया और उसके साथ मारपीट की। दस दिन पूर्व ही महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है। पीड़िता ने पति, ससुर सहित आठ लोगों को नामजद कराया है।
थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव जिसोरा निवासी इसरार ने करीब नौ माह पूर्व बेटी स्वालेहीन की शादी गांव दमगढ़ी निवासी परवेज पुत्र जमशेद के साथ की थी। पीड़ित पिता ने रिपोर्ट में बताया कि बुलेट की मांग को लेकर स्वालेहीन के ससुराल वाले उसके साथ आए दिन मारपीट करते थे। शुक्रवार को उसके पति व ससुर आदि ने उसके साथ मारपीट की। पिता ने बताया कि बेटी ने 10 दिन पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया है। ससुराल वालों ने जच्चा के साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को उससे मिलने भाई जब्बार, हसन व रिहान उसकी ससुराल पहुंचे। जहां पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने तीन तलाक दे दिया है। घायल अवस्था में परिजन स्वालेहीन को थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पति परवेज, ससुर जमशेद, गुलशन, रोशन, गुड्डी, खुशबू ननद, ननदोई नफीस निवासी ओढ़ापुर बागपत व इस्तेकार निवासी गांव तोड़ी थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न में तीन तलाक का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह का कहना है कि तीन तलाक के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed