फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   three dies in road accident, six injured

ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने के चक्कर में पेड़ में जा घुसी कार, तीन की मौत और आधा दर्जन घायल

Wed, 01 Mar 2017 05:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 01 Mar 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
three dies in road accident, six injured
पेड़ में जा घुसी कार

शादी समारोह में जा रहे परिवार की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने के चक्कर में पेड़ में घुस गई। हादसे में चालक समेत दो युवकों की मौत हो गई। जबरदस्त टक्कर लगने से कार के परखच्चे उड़ गए। घटना में तीन बच्चों समेत चार घायल हो गए। वहीं खतौली के पास मीरापुर मार्ग पर नील गाय को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इसमें सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित दो घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दौराला थाना क्षेत्र के गांव चिरौड़ी निवासी नीरज (32) पुत्र जोगेंद्र की चरथावल थाना क्षेत्र के गांव अकबरगढ़ में ससुराल है।

विज्ञापन

ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में कार सड़क किनारे पलट गई

three dies in road accident, six injured
घायल हुए बच्चे

मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे कार से वह साली की शादी में शामिल होने पत्नी, बच्चों और दोस्तों को लेकर अकबरगढ़ जा रहा था। दधेडू गांव के पास लुहारी खुर्द भट्ठे से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तेजी से सड़क पर आ गई। ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में कार सड़क किनारे पलट गई। नीरज के दोस्त चालक राकेश पुत्र बब्बन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां नीरज को भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घायल अमित को मोदीपुरम अस्पताल में भर्ती कराया। कस्बा प्रभारी चंद्रसेन सैनी ने घायल बच्चे अक्ष पुत्र नीरज, मनु पुत्री नीरज और राखी पुत्री रामकुमार को प्राथमिक उपचार के बाद अकबरगढ़ भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर समेत आरोपी चालक को चिह्नित कर लिया गया है। आरोपी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नील गाय बचाने में हुआ हादसा

three dies in road accident, six injured
खतौली में पलटने के बाद क्षतिग्रस्त कार

बहसूमा के गांव तजपुरा निवासी 23 वर्षीय सोनू पुत्र भालू परिवार के साथ मंगलवार को गांव शाहपुर में बुआ संजो पत्नी बिजेंद्र के यहां भात देने आया था। शाम को सोनू बुआ के लड़के अर्जुन और मनोज के साथ कार से जानसठ के गांव बसायच में मनोज की बहन के यहां मिलने गए थे। लौटते समय कार मनोज चला रहा था। मीरपुर रोड पर गांव रसूलपुर के पास अचानक नील गाय सामने आ गई। इसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। मनोज और अर्जुन घायल हो गए। पुलिस ने शव को बमुश्किल कार से बाहर निकाला और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सोनू की मौत से बुआ के घर शादी समारोह की खुशियां गम में बदल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed