{"_id":"64099963e5540f83ee01f647","slug":"three-died-in-an-accident-including-brother-and-sister-in-baghpat-chaos-in-family-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: सड़क हादसे में सगे बहन-भाई व उनके रिश्तेदार समेत तीन की मौत, दो घायल, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: सड़क हादसे में सगे बहन-भाई व उनके रिश्तेदार समेत तीन की मौत, दो घायल, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 09 Mar 2023 02:02 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 09 Mar 2023 02:02 PM IST
सार
बागपत जनपद में मेरठ.करनाल हाईवे पर ट्रैक्टर व कार की भिड़ंत में लुहारी गांव के सगी बहन-भाई समेत तीन की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में बुधवार शाम मेरठ-करनाल हाईवे पर हबीबपुर गांव के पास ट्रैक्टर व कार की भिड़ंत में लुहारी गांव के सगी बहन-भाई की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार में सवार मृतक बच्चों की मां व उनके मामा की लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई।
सड़क दुर्घटना में रिश्तेदार की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतक के बुआ के लड़के की भी भडल गांव के पास दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं एक साथ तीन बच्चों की मौत हो जाने पर परिवार व रिश्तेदारी में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार मृतक खुशी (13) साल व अमन दांगी (18) पुत्रगण रामपाल लुहारी गांव के रहने वाले थे, जबकि तीसरा मृतक युवक अंनत (24) पुत्र पप्पू भडल गांव का रहने वाला था और मृतक भाई-बहन की बुआ का लड़का था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Live : सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद पिता ने की हत्या, लापता उर्वी का शव नाले में मिला
बताया गया कि बुधवार की शाम अमन दांगी अपनी बहन खुशी, अपनी मां सविता व अपने मामा की लड़की के साथ कार में सवार होकर सिसौली गांव जा रहा था। जब वे मेरठ-करनाल हाईवे पर हबीबपुर गांव के पास पहुंचे, तो अचानक कार के सामने ट्रैक्टर आ गया, कार पलटने से अमन व खुशी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी मां सविता व मामा की लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई।
राहगीरों ने घायलो को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, उधर कार दुर्घटना की सूचना पर मिलने पर जब भड़ल निवासी अनंत मौके पर जा रहा था, तो उसकी भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। एक साथ तीन की मौत हो जाने पर परिवार व रिश्तेदारी में कोहराम मच गया।