फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   three died in an accident in saharanpur today morning

दर्दनाक हादसा: सहारनपुर में दंपती समेत तीन की मौत, कार के उड़े परखच्चे

Wed, 29 Sep 2021 01:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Sep 2021 01:43 PM IST
सार

सहारनपुर जनपद में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में दंपती समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए वहीं घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
three died in an accident in saharanpur today morning
accident news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में दंपती समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। वहीं घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार कार के अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने के बाद हादसा हुआ है। 

विज्ञापन


सहारनपुर के नागल थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह पांच बजे मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार गांव सधारणसिर चौराहे के निकट अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार सवार दंपती समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: धर्मांतरण मामला: धर्म वापसी, पर परिवार ने ठुकराया, सौरभ गुप्ता ने पत्नी शादमा और बच्चों को छोड़ा, अब खुलेंगे मौलाना के बड़े राज
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस के अनुसार कार सवार सहारनपुर के रेलवे रोड क्षेत्र के रहने वाले थे। बताया गया कि परिवार किसी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed