{"_id":"58b86d624f1c1bc635830d11","slug":"three-dead-bodies-one-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक चौखट से उठीं तीन अर्थियां, मचा कोहराम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक चौखट से उठीं तीन अर्थियां, मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Fri, 03 Mar 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शास्त्रीनगर सेक्टर-2 में बृहस्पतिवार को एक चौखट से व्यापारी योगेश वर्मा, उसकी पत्नी बरखा और बेटी सनाया की एक साथ अर्थियां उठीं तो कोहराम मच गया। परिजनों, रिश्तेदारों और करीबी लोगों के आंसू नहीं थम रहे थे। गमगीन माहौल में शाम को तीनों शवों का गढ़ मुक्तेश्वर स्थित बृजघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। लोगों ने कहा कि पता नहीं इस परिवार को किसकी नजर लग गई, जो एक झटके में हंसता खेलता परिवार खत्म हो गया। वहीं, इस प्रकरण को लेकर दिन भी चर्चाओं का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
शास्त्रीनगर में रूपम एम्पोरियम चलाने वाले व्यापारी योगेश वर्मा शास्त्रीनगर सेक्टर छह में एमपीजीएस के पास किराए के फ्लैट में पत्नी बरखा वर्मा और नौ साल की बेटी सनाया के साथ रहते थे। बुधवार रात तीनों के शव एक ही कमरे से बरामद किए गए थे। नौचंदी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बृहस्पतिवार शाम करीब 4:40 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव शास्त्रीनगर पहुंचे। योगेश के पिता शांतिस्वरूप वर्मा और भाई हरीश और बोबिल के अलावा बहनों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
दोनों समुदाय के लोग पहुंचे
शास्त्रीनगर सेक्टर-2 निवासी सीडीओ ऑफिस से रिटायर शांति स्वरूप वर्मा सांस्कृतिक संस्था चलाते हैं। उनके चारों बेटों और दो बेटियों ने अंतर्जातीय विवाह किया। जबकि एक बेटी ने बिरादरी में ही शादी की थी। जबकि व्यापारी योगेश की पत्नी बरखा की बहन आंचल ने अनीस भारती निवासी लालकुर्ती से शादी की थी। अनीस भारती स्केटिंग के कोच हैं। योगेश, उसकी पत्नी और बेटी की मौत की जानकारी लगने पर बृहस्पतिवार को दोनों समुदाय के लोग शोक जताने पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
विज्ञापन
तीन साल पहले भी मचा था कोहराम
शांति स्वरूप वर्मा के परिवार में तीन साल पहले भी कोहराम मचा था। बसंत पंचमी के दिन तीसरे नंबर के बेटे निर्मल की पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर मौत हो गई थी। उसकी चिता ठंडी भी नहीं हुई थी कि निर्मल की पत्नी अपना सामान लेकर घर से चली गई थी। निर्मल की मौत के गम में दो साल पहले शांति स्वरूप की पत्नी कामिनी वर्मा भी चल बसी थीं।